5 बजे तक हुई वोटिंग का ताजा कवरेज
गौतमबुद्ध नगर में 5 बजे तक हुआ 58 फीसदी मतदान वहीं गाजियाबाद में 55.20 प्रतिशत पड़े वोट।
गाजियाबाद में कैसी रही 3 बजे तक वोटिंग देखिए खास कवरेज में
देखें तीन बजे तक हुए मतदान की स्पेशल कवरेज
दोपहर 3 बजे तक गौतमबुद्ध नगर में पड़ा कुल 50% मतदान, नीचे देखें क्षेत्रवार प्रतिशत
खुर्जा- 48%
सिकंदराबाद- 49.6%
गाजियाबाद में अब तक कुल मतदान पड़े 47%
साहिबाबाद- 44%
लोनी- 45.07%
मोदीनगर- 53.58%
मुरादनगर- 46.31%
धौलाना- 59.52%
गाजियाबाद के खोड़ा और गौतमबुद्ध नगर के कैला भट्टा में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर मतदाताओं में दिखा रोष। खोड़ा में ज्यादातर वोटरों के लिस्ट में से नाम कटे। नाम कटने के बाद निराश होकर लौटते दिखे वोटर। वहीं कैला भट्टा में भी वोटर लिस्ट से नाम कटने के बाद नाराज लोगों ने जताया विरोध। इन लोगों ने प्रशासन पर जानबूझ कर वोट कटवाने का आरोप लगाया।
90 साल के अमर सिंह और रामादेवी सनातन धर्म इंटर कॉलेज में वोट डालने पहुंचे।
गाजियाबाद में 1 बजे तक हुए मतदान का हाल पढ़ें व्हॉट्सएप के खास संस्करण में
गाजियाबाद क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 35.78 फीसदी मतदान
साहिबाबाद - 35
गाजियाबाद - 39
मुरादनगर - 39.18
मोदीनगर - 39.98
लोनी-41.46
धौलाना-41.20
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में 1 बजे तक 40.41% मतदान
नोएडा- 35%,
दादरी- 40.43%,
जेवर- 45.81%
सिकंदराबाद में अग्रसेन इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 270 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण करीब 1 घंटे तक मतदान रुका रहा, गौतमबुद्ध नगर से गठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर मौके पर पहुंचे और उन्होंने 1 घंटा तक मतदान रुकने पर आपत्ति जताते हुए ईवीएम मशीन को बदलने की मांग की। इस दौरान सतवीर नागर की मौके पर मौजूद अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई, सूचना पर एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य मौके पर पहुंचे वहीं डीएम ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति के बारे में जानकारी ली। गठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर और बसपा नेताओं ने मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर मतदान धीमी गति से चलने का लगाया आरोप। वहीं मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर ईवीएम मशीन में जानबूझकर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया।
जेवर के जनता इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र पर ईवीएम में शिकायत को लेकर अधिकारियों से वार्ता करते डीएम और एसएसपी।
हापुड़ में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जन्म स्थली नूरपुर की मढ़ैया में खाली पड़ा मतदान केंद्र।
12 बजे तक पश्चिमी यूपी का कैसा है हाल खास व्हॉट्सएप संस्करण में पढ़ें...
मतदान दिवस पर अमर उजाला की ओर से प्रकाशित किया गया स्पेशल व्हाट्सएप संस्करण पढ़ें खास रिपोर्ट
गाजियाबाद के आरडी मेमोरियल स्कूल में वीवीपैट मशीन हुई खराब। गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने डाला वोट।
क्रॉसिंग रिपब्लिक में लगी लंबी कतारें
गुलावठी के ग्राम मिठ्ठेपुर के मतदान केंद्र के बूथ नंबर 55 के ईवीएम डेढ़ घंटे से खराब पड़े हैं, जिसकी वजह से मतदाता वापस लौट गए।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सोसाइटी
ग्रेटर नोएडा में एक बुजुर्ग मतदाता को गोद में ले जाता उनका बेटा
सुबह 11 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में हुए मतदान का प्रतिशत-
साहिबाबाद -21.52
गाजियाबाद - 24.71
मुरादनगर - 25.25
मोदीनगर -30.90
लोनी- 37.16
धौलाना-28.58
खुर्जा विस क्षेत्र- 25%
सिंकदराबाद विस क्षेत्र- 23.45%
नोएडा विस क्षेत्र- 20.8%
दादरी विस क्षेत्र- 22.4%
जेवर विस क्षेत्र- 29.5%
गौतमबुद्ध नगर में कुल मतदान- 24.23%
पत्नी संग गाजियाबाद के एमिटी स्कूल में वोट देने पहुंचे कुमार विश्वास। कुमार विश्वास ने कहा इस बार चुनाव मैदान में रंग नहीं हैं, यह बदरंग जरूर हुआ है। अली और बजरंग बली के चक्कर में विकास का मुद्दा पीछे रह गया।
गनौली गांव में वोट डालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को जमकर पीटा गया। युवक का आरोप है कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थकों ने किसी और पार्टी को वोट देने पर उसे पीट दिया। इसके बाद लोग लोनी सिरौली मार्ग पर एकत्रित हुए।
गौतमबुद्ध नगर से महागठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर ने दिया अपना वोट
राजनगर एक्सटेंशन में प्राइमरी स्कूल में वोट डालने वालों की लगी भीड़।
सूर्यानगर के मतदान केंद्र पर दिव्यांगों ने भी किया अपने मतों का प्रयोग
गुलावठी के ग्राम रिदावली में मतदान चालू हुआ। अधिकारियों ने सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
लोनी थाना क्षेत्र के गनौली गांव में दलितों को नहीं डालने दिए जा रहे हैं वोट, नाराज होकर दलित मतदाता मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। बता दें कि गनौली विधायक नंदकिशोर गुर्जर का गांव है।
गाजियाबाद में सुबह 9 बजे तक हुआ 13.1 % मतदान
लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य अमर सिंह साहिबाबाद के सूर्य नगर स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में मतदान के लिए पहुंचे। मतदान करने के लिए उनके साथ उनकी पत्नी पंकजा सिंह भी साथ मौजूद रहीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमर सिंह ने कहा कि मैं राष्ट्रवाद के लिए मतदान करने के लिए आया हूं। उन्होंने गठबंधन को ठग बंधन करार देते हुए कहा कि देश के मौजूदा हालात केवल राष्ट्र की सोच रखने का है, ऐसे में अन्य राजनीतिक दलों के बारे में बातचीत करना बेहतर नहीं करार दिया। उन्होंने कहा कि वह लगातार लोकतंत्र के इस महापर्व का सम्मान करते रहे हैं और इसी को बढ़ाने के लिए वह राष्ट्रवाद को सर्वोपरि बनाते हुए मतदान को यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां शैलजा सिंह भी मतदान के लिए पहुंचेंगी। वह 85 साल की हैं।
जैन कन्या स्थित बूथ संख्या 234 पर मशीन हुई खराब बदलने के बाद शुरू हुआ मतदान। वहीं सिकंदराबाद के सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र के सरायदुल्हा पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन दो बार हुई खराब। आधा घंटे बाद ईवीएम मशीन ने काम करना किया शुरू। दिव्यांगजन हेतु नहीं की गई कोई व्यवस्था। दिव्यांगजन बिना ट्राई साईकिल के ही पहुंच रहे मतदान स्थल।
लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गनोली गांव में डाला वोट
साहिबाबाद के सूर्या नगर स्थित मतदान केंद्र पर वोटिंग करने पहुंचे अमर सिंह।
शास्त्री नगर के उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स स्कूल में बने बूथ संख्या 412 पर 9:00 से 9:35 तक खराब रही ईवीएम, दूसरी ईवीएम मशीन लगाने के बाद शुरू हुआ मतदान, इस पोलिंग बूथ पर कुल 4813 वोट में से सुबह 9:00 बजे तक 464 लोगों ने अपने मताधिकार का किया इस्तेमाल, यह पोलिंग बूथ सखी पोलिंग बूथ में शामिल लेकिन बुजुर्ग लोगों के लिए नहीं है व्हील चेयर तक की व्यवस्था।
इंदिरापुरम के अहिंसा खंड में वोटरों की खासी भीड़ है। कई वोटरों ने कहा सड़क नहीं बनने के चलते नोटा का बटन दबाया है।
गाजियाबाद पब्लिक स्कूल पर बुजुर्गों को नहीं मिली व्हीलचेयर
शहीद नगर स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के चार कमरों में बिजली हुई गुल, केवल एक कमरे में चल रही है वोटिंग। सेक्टर मजिस्ट्रेट धीरेंद्र यादव ने उच्च अधिकारियों से की इसकी शिकायत।
गाजियाबाद नेहरू नगर स्थित गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में 11 बीएलओ में से तीन बीएलओ हैं मतदान केंद्र पर मौजूद, उनकी ड्यूटी दूसरी जगह होने की वजह से वह इस बूथ पर नहीं है जिससे मौजूद लोगों को परेशानी हो रही है
दादरी चेयरमैन बूथ के अंदर पाटी का पट्टा डालकर घूमते हुए, पुलिस ने भाजपा के समर्थकों को नियमानुसार मतदान केंद्र से दूर भेजा
बांकापुर में बीमारों को पोलिंग बूथ पर ले जाते लोग
नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्विद्यालय में बने मतदान केंद्र में वोटिंग।
गुलावठी के ग्राम रिदावली में ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार। मजिस्ट्रेट समझाने में जुटे।
अग्रसेन इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी
सिकंदराबाद के जैन इंटर कॉलेज में बूथ नंबर 238 का ईवीएम खराब होने के कारण देरी से शुरू हुआ मतदान
वार्ड नम्बर 11 की सभासद पूजा अग्रवाल ने अपने मतदान केंद्र "डीडी कबाड़ी गर्ल्स इण्टर कालेज" सिकंदराबाद ने प्रथम वोट डालकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया।
खुर्जा में वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता
अरनिया क्षेत्र के रानीयवली में मशीन खराब होने के चलते देरी से शुरू हुआ मतदान। गुलावठी में मतदान के लिए क़तार में लगीं महिलाएं
सुबह 9 बजे तक गौतमबुद्ध नगर के खुर्जा में 11.5% और सिकंदराबाद में 9.2% मतदान डाले जा चुके हैं। कुल 10.4% हुआ मतदान।
नोएडा में मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। चुनाव को शांतिपूर्ण हो रहा । निष्पक्ष कराए जाने के उद्देश्य से जनपद में 13 ड्रोन कैमरों से मतदान केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।
गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा क्षेत्र खुर्जा के गांव में हिसारा में एक घंटे बाद भी मतदान शुरू नहीं हुआ। बूथ नंबर 397 की EVM मशीन खराब थी। बुलंदशहर की दो विधानसभा खुर्जा और सिकन्द्राबाद गौतमबुद्धनगर लोकसभा का हिस्सा हैं।
भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह ने मतदान किया।
गाजियाबाद जिले के लोनी के बूथ नम्बर 273 पर मतदान शुरू होने के दौरान ईवीएम में परेशानी आई। करीब आधा घंटे बाद मतदान शुरू हुआ।
लोनी के पंचलोक में बूथ 4 में ईवीएम मशीन खराब थी। कई स्थानों लोग धीमी मतदान गति की शिकायत कर रहे हैं।
खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने मतदान किया। उन्होंने परिवार के साथ लाइन में लगकर मतदान किया।
शालीमार गार्डन की साक्षी झा ने पहली बार मतदान किया।
हापुड़ जिले की हापुड़ और धौलाना विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7: 00 बजे मतदान शुरू होने के पहले घंटे में शांतिपूर्ण मतदान चलता रहा। सुबह से मतदान केंद्रों पर लंबी कतार लगी हैं, सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने अपनी पत्नी के साथ नलकूप कॉलोनी मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया। हापुड़ के जैन कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ लगी।
गौतमबुद्धनगर से महागठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर ने अपने गांव अट्टा गुजरान के सरकारी स्कूल में मतदान किया।
गाजियाबाद के कन्या वैदिक स्कूल में मतदान के लिए सुबह से लाइन लगी रही। सुबह से मतदान के लिए लोगों में उत्साह दिख रहा है। वहीं कन्या वैदिक इंटर कॉलेज में गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल मतदान करने पहुंचे।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आठ संसदीय सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। लगभग 1.53 करोड़ मतदाता 96 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
जिन सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं।
गाजियाबाद में भी मतदान जारी है। वहीं गौतमबुद्धनगर में भी मतदान हो रहा है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आयोग के प्रेक्षकों के साथ-साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान पर नजर रख रहे हैं।
आज रहेगा अवकाश
जिन सीटों के लिए मतदान हो रहा है उनसे संबंधित दस जिलों में आज सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकारी कार्यालय, कारखाने, वाणिज्य अधिष्ठान और दुकानें बंद हैं।
इन दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला
पहले चरण के चुनाव में मतदाता जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला करेंगे उनमें गौतमबुद्ध नगर से भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा, गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के.सिंह, बागपत से भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, बागपत से रालोद महासचिव जयंत चौधरी, मुजफ्फरनगर से रालोद अध्य चौधरी अजित सिंह व भाजपा के संजीव बालियान, बिजनौर से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद, मेरठ से बसपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद याकूब शामिल हैं।