कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुग्राम साइबर सिटी के बाद बिजनेस सिटी के रुप में पूरी दुनिया में पहचान बनाएगा। कांग्रेस की सरकार के समय में गुरुग्राम को साइबर सिटी के रुप में पूरी दुनिया में पहचान मिली थी। भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर गुरुग्राम की पूरे विश्व में बिजनेस सिटी के रुप में पहचान बनेगी।
गुड़गांव लोकसभा में कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अजय यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा संबोधित किया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी की गलत नीतियों के कारण गुरुग्राम के कई उद्योग बंद हो गए, इस कारण लाखों युवा बेरोजगार हो गए।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम हिंदूस्तान का आईटी का सेंटर है, बिजनेस का सेंटर है। आने वाले समय में यह पूरी दुनिया का बिजनेस सेंटर बनने जा रहा है। यहां जो ऑटोमोटिव की फैक्ट्रियां, फार्मा के छोटे-छोटे यूनिट हैं जिनको नरेंद्र मोदी ने नुकसान पहुंचाया है हम उनको नया जीवन देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के लोग यहां बिजनेस शुरू करते हैं तो उन्हें दस विभागों से अनुमति लेनी पड़ती है और दस के दस विभागों में अनुमति के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। जब बिजनेसमैन का सारा बचत का पैसा रिश्वत में ही चला गया तो वह बिजनेस कैसे शुरू कर पाएगा।
उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में कांग्रेस की सरकार बनेगी और किसी भी बिजनेसमैन का अपना बिजनेस शुरू करने के लिए तीन साल तक किसी भी विभाग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब बिजनेस सही तरीके से चलने लगेगा तब तीन साल बाद उसे एक ही विभाग से अनुमति लेनी होगी। तब वह बिजनेसमैन चोर को बताएगा कि उसने उसका रोजगार छीन लिया था लेेकिन अब वह बिजनेसमैन बन गया और वह युवाओं को भी रोजगार दे रहा है।