फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता सनी देओल गुरुवार को दिल्ली की सड़कों पर समर्थन मांगते दिखाई देंगे। पश्चिमी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा के लिए सन्नी देओल रोड शो करने जा रहे हैं। वहीं दक्षिण दिल्ली में भी भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के समर्थन में बृहस्पतिवार शाम 3:30 बजे छतरपुर से रोड शो निकलेगा। पश्चिमी दिल्ली में शाम 5:30 बजे सन्नी देओल का रोड शो हरीनगर डिपो से शुरू होकर जेल रोड होते हुए सुभाष नगर मोड़ तक निकलेगा।