फूल मंडी स्थित वज्र गृह से ईवीएम को मतगणना केंद्र तक लाया जाएगा। इसके लिए वज्र गृह से मतगणना केंद्र तक एक डेडिकेटेड लेन बनाई गई है। भारी सुरक्षा के बीच ईवीएम को वहां पहुंचाया जाएगा।
तीन स्तरीय सुरक्षा में एक हजार जवान
शांतिपूर्ण मतगणना कराने के लिए फूलमंडी में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसमें करीब एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पहला घेरा फूलमंडी के बाहर होगा जो फूलमंडी के पास किसी को भी मतगणना के दौरान आने से रोकेगा। केवल जिनके पास जिला प्रशासन का पास होगा। उन्हें आने की अनुमति होगी। दूसरा घेरा फूल मंडी के अंदर होगा। वहीं, तीसरा घेरा मतगणना केंद्र के अंदर होगा। मतगणना केंद्र के अंदर जाने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को मोबाइल लेकर नहीं जाने दिया जाएगा।