गौतबुद्ध लोकसभा सीट में कुल पांच विधानसभा नोएडा, जेवर, दादरी, सिकंद्रबाद व खुर्जा है। खुर्जा व सिकंद्राबाद बुलंदशहर जिले का हिस्सा है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बुलंदशहर में ही होगी। वहां से हर राउंड की मतगणना का परिणाम गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन को ऑनलाइन मिलेगा।
सुबह छह बजे पहुंचेंगे मतगणना कर्मी
मतगणना कर्मियों को सुबह छह बजे पहुंचना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कर्मियों को समय से पहुंचने की सख्त हिदायत दी है। उनके मोबाइल फोन गेट नंबर दो पर जमा करा लिए जाएंगे। एक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्र्जवर रहेंगे। वहीं एजेंटों को सुबह सात बजे उपस्थित होना होगा।
लाउडस्पीकर से दी जाएगी सूचना
फूल मंडी के बाहर मौजूद रहने वाले समर्थकों को लाउडस्पीकर के माध्यम से मतगणना की सूचना दी जाएगी। हर राउंड के बाद मतगणना के आंकड़े लोगों को बताए जाएंगे। मतगणना स्थल के बाहर स्थिति शांतिपूर्ण रहे, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बिना पास के किसी को मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट नंबर पांच से मतगणना अभिकर्ता का प्रवेश होगा। वहां पर जो ड्यूटी में लगे अधिकारी व स्टाफ का प्रवेश होगा। इन सभी को पास जारी कर दिए गए है। गहनता के साथ जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विधानसभा वार मतदाता और मतदान के आंकड़े
विधानसभा मतदाता मतदान हुआ प्रतिशत
नोएडा 668095 349736 52.35
दादरी 536130 326243 60.85
जेवर 333537 216926 65.04
सिकंदराबाद 382466 252172 65.93
खुर्जा 377250 244200 64.73
जिले में कुल मतदाता- 2297478
11 अप्रैल को कुल मतदान हुआ- 1389277
नोएडा में बूथ- 602
दादरी में बूथ- 535
जेवर में बूथ- 385