संसदीय क्षेत्र मतगणना केंद्र
चांदनी चौक एसकेवी, भारत नगर
उत्तर पूर्वी आईटीआई, नंद नगरी
पूर्वी दिल्ली बैडमिंटन कोर्ट, सीडब्ल्यूजी विलेज, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
नई दिल्ली एनपी बंगाली गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोल मार्केट
उत्तर पश्चिमी डीटीयू, शाहबाद दौलतपुर
पश्चिमी दिल्ली इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी, सेक्टर-9, द्वारका
दक्षिण दिल्ली जीजीबाई आईटीआई फॉर वुमेन, अगस्त क्रांति मार्ग, सीरीफोर्ट
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दिल्ली में बनाए गए सातों मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल, दिल्ली सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय पुुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इस बीच लोगों की भारी भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए विशेष पीसीआर और स्पेशल पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। इस बीच ईवीएम स्ट्रांग रूम भी कड़ी सुरक्षा निगरानी में रहेंगे। इस बीच सुरक्षा को तीन परतों में बांटा गया है। मतगणना केंद्र के अंदर सीआरपीएफ, बीच की परत में दिल्ली पुलिस के जवान और केन्द्रों के बाहर स्थानीय पुलिस बल का पहरा रहेगा। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक हजार दिल्ली पुलिस के जवान, एक सीएपीएफ की एक कंपनी और दिल्ली सशस्त्र बल की एक कंपनी तैनात रहेगी।
25 जगहों पर स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे परिणाम
लोकसभा चुनाव के मतगणना के दौरान पार्टियों के रुझान और दिल्ली समेत देश भर के सभी राज्यों के चुनाव परिणाम राजधानी के चार भवनों पर लगे बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। इसके आलावा दिल्लीवासियों को चुनाव परिणामों के पल पल की जानकारी देने के लिए कुल 25 बड़े स्क्रीन लगाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भवनों पर प्रदर्शित स्क्रीन पर दिल्ली की सभी संसदीय क्षेत्रों के चुनाव परिणाम भी प्रदर्शित होंगे। चुनाव परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप वोटर हेल्पलाइन पर भी चुनाव परिणाम उपलब्ध होंगे। एनडीएमसी के सभी फ्लोर पर एक-एक स्क्रीन लगाया जाएगा जबकि खान मार्केट में एक, खान मार्केट में दो जबकि एनडीएमसी के मेन गेट पर भी एक स्क्रीन पर चुनाव परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे। सिविक सेंटर के गेट नंबर--तीन के पास, ईडीएमसी की मेन बिल्डिंग पर एक स्क्रीन सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मुख्यालय के मीडिया ब्लॉक और मेन गेट पर एक एक स्क्रीन लगाए जाएंगे। ब्यूरो