लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर सामान्य बूथ की तुलना में मॉडल और पिंक बूथों पर अधिक मतदाताओं ने वोट किया। यहां पहुंचने वाले अलग-अलग वर्ग के मतदाताओं को गुलदस्ता भेंट किया गया, तो कहीं मतदाताओं के स्केच तैयार किए गए, ताकि उन्हें ऐसे मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों तरह के बूथों पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई गई थीं। इससे मतदान की प्रतिशतता सामान्य की अपेक्षा अधिक रही। रविवार को हुए मतदान के लिए दिल्ली की सात सीटों पर कुल 13819 बूथ बनाए गए थे। इनमें 413 मॉडल बूथ थे, जबकि 17 पिंक बूथ बनाए गए थे।
दिल्ली की 13819 बूथों पर मतदान प्रतिशत
सामान्य बूथ
महिलाएं 60
पुरुष 60.69
अन्य 26.16
कुल मतदान 60.37
पिंक बूथ
पुरुष मतदाता 63.06
महिला मतदाता 61.37
अन्य 00.00
ओवरऑल 62.25
मॉडल बूथ
पुरुष मतदाता 61.85
महिला मतदाता 61.19
अन्य 4.55
कुल मतदान 61.54