सैन्य सेवाओं में कार्यरत मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) के जरिये पोस्टल बैलेट भेजे गए। मतगणना शुरू होने से पहले प्राप्त होने वाले पोस्टल बैलेट की भी गिनती होगी। ऐसे पोस्टल बैलेट की गिनती में भी अतिरिक्त समय लगेगा। क्योंकि, मतदाताओं की प्रमाणिकता के लिए भरे गए तीन फॉर्म का क्यूआर कोड की मदद से मिलान किया जाएगा। यदि किसी तरह की कमी पाई गई तो इन्हें निरस्त भी किया जा सकता है।
इस बार वीवीपैट की पर्चियों की गिनती के कारण अधिक समय लगेगा। कोशिश है कि परिणाम पूरी तरह सटीक और निष्पक्ष हो। मतगणना परिणाम की घोषणा रात तक होने की उम्मीद है। यदि इससे भी अधिक देरी होती है तो अगले दिन परिणाम की घोषणा की जाए। -डॉ. रणबीर सिंह, मुख्य निर्वाचन अधिकारी