फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन संबंधित शिकायतों के लिए लगेगा जनता दरबार

Wed, 24 Apr 2019 03:28 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित सभी शिकायतों की सुनवाई के लिए अब जनता दरबार लगाया जाएगा। चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मनमीत कौर नंदा रोजाना लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सायं 3 से 4 बजे तक लोगों से मिलेंगी और उनकी शिकायतें सुनेंगी। वहीं चुनाव संबंधी आवश्यक सूचना तत्काल देने के लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9711197035 भी सांझा किया है। 
विज्ञापन


गुरुग्राम पहुंचने पर उन्होंने मंगलवार को सबसे पहले अधिकारियों के साथ बैठक में आचार संहित के उल्लंघन संबंधित मिली शिकायतों का ही विवरण मांगा। नगराधीष मनीषा शर्मा ने उन्हें बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायतें सी-विजिल ऐप पर प्राप्त की जा रही हैं। 

 

अब तक जिले में इसकी ऐप के जरिए 228 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से सर्वाधिक 154 शिकायतें गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से ही मिली हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से 63 शिकायतें, पटौदी विधानसभा क्षेत्र से 5 और सोहना विधानसभा क्षेत्र से 6 शिकायतें  मिली हैं। सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें