फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी चौक का त्रिकोणीय मुकाबला: इन पांच सवालों पर भाजपा-कांग्रेस-आप प्रत्याशी ने दिए ये जवाब

Tue, 07 May 2019 09:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन
विज्ञापन

चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। यहां मुख्य मुद्दा विकास ही होगा। इलाके में तीनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी अलग-अलग मसलो पर मतदाताओं को लुभाने में जुटे है। इनके भाग्य का फैसला 12 मई को इलाके के 15.32 लाख मतदाता करेंगे। प्रत्याशियों ने अमर उजाला के वरिष्ठ संवददाता नवनीत शरण के सवालों पर ये जवाब दिए।

भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन

वोटर आपको वोट क्यों दें। वे आप पर भरोसा क्यों करें?

विज्ञापन

मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पिछले पांच वर्ष में हरेक मोर्चे पर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विकास की निरंतरता के लिए और भारत को गौरवशाली विश्वशक्ति बनाने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में एक स्थिर सरकार चाहिए। भारतीय वोटरों ने निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा को वोट देने का मन बनाया है।

चुनाव प्रचार आखिरी चरण में है। आप सीधा मुकाबला किससे देखते हैं और क्यों?
भाजपा के पास कुशल नेतृत्व और देशहित में कठिन फैसले लेने की क्षमता है। भ्रष्टाचाररहित पारदर्शी शासन चलाने का अनुभव है। विपक्ष के पास न तो एजेंडा है और न नेतृत्व क्षमता और न ही नीयत। उनका चुनाव केवल मोदी विरोध पर आधारित है। चांदनी चौक के नेताओं ने माना है कि आप व कांग्रेस की लड़ाई दूसरे व तीसरे नंबर के लिए है।
विज्ञापन


आप अपने पांच साल के काम को किस तरह देखते हैं? आपके हिसाब से कौन से काम बेहद जरूरी होने पर भी नहीं हो किए?
मंत्री रहते हुए मैंने दिल्ली में 54 जगहों पर वायु शुद्धिकरण यंत्र लगवाए। चांदनी चौक में सफर नामक उपकरण लगवाया। यह यंत्र वायु की खराब गुणवत्ता की जानकारी 72 घंटे पहले देता है। दिल्ली में सभी लोग जानते हैं कि डॉ. हर्षवर्धन ने चांदनी चौक और आसपास के इलाकों में यातायात जाम समाप्त करने के लिए रानी झांसी फ्लाईओवर, किशनगंज रेल अंडरपास का काम कराया। 8 हजार से अधिक वाहनों के लिये पार्किंग व्यवस्था का काफी काम पूरा किया गया। ओपन जिम, हाईमास्ट लाइट, पार्कों में बच्चों के लिए झूले लगवाए। 

आपके संसदीय क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?
साफ पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता, सीवर सिस्टम सुचारु होना, ट्रैफिक के साथ ही प्रदूषण बड़ी समस्या है। सीवर लाइन, पानी की सुविधा अब तक कई इलाकों में नहीं है। दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण केंद्र की जनकल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

चुनाव जीतने के बाद आपकी प्राथमिकता क्या होगी?
भारत एक सक्षम शक्तिशाली आर्थिक शक्ति बने। देश में खुशहाली, प्रगति और युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिलें। किसान, मजदूर, गरीब वर्ग के लोग साधन संपन्न जीवन जी सकें। इसके लिए मैं जी-जान से काम करूंगा। स्थानीय समस्याएं भी दूर की जाएंगी। व्यापारियों की समस्या दूर करेंगे। बढ़ते प्रदूषण के नियंत्रण व स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर रहेगा।

जनता के सुख-दुख का साथी हूं : कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल

चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल

कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल

वोटर आपको वोट क्यों दें। वे आप पर भरोसा क्यों करें?
- मेरा बचपन इन्हीं गलियों में गुजरा हैं। सिर्फ मेरा ही वोट चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में है। मैंने छह लोकसभा चुनाव इसी क्षेत्र से लड़े हैं। मैं इलाके की जनता के सुख-दुख का बराबर साथी रहा हूं। 

चुनाव प्रचार आखिरी चरण में है। आप सीधा मुकाबला किससे देखते हैं और क्यों?
मेरा मुकाबला दोनों ही प्रमुख पार्टियों से नहीं है। मुख्य कारण यह है कि आप प्रत्याशी का तो चेहरा भी यहां के लोग नहीं पहचानते। उनकी कुछ भी उपलब्धि नहीं है। उनकी सरकार भी दिशाविहीन है। भाजपा प्रत्याशी इस संदीय क्षेत्र के वोटर भी नहीं हैं। नोटबंदी, जीएसटी, सीलिंग से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी प्रयास नहीं किए गए। संसद में भी व्यापारियों की बात उन्होंने नहीं उठाई।

मौजूदा सांसद के पांच साल के काम को आप किस तरह देखते हैं? आपके हिसाब से कौन-से काम बेहद जरूरी होने पर भी उन्होंने नहीं किए?
मौजूदा संसद का पिछले पांच साल में अपने क्षेत्र के लिए कोई विजन नहीं था। उनका एक भी ऐसा काम नहीं है, जो क्षेत्र के विकास के लिए किया गया हो। ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या जस की तस है। अस्पताल की सुविधा के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

आपके संसदीय क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?
संसदीय क्षेत्र कई हिस्सों में बंटा है। कहीं ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या है तो कहीं कोई और परेशानी है। व्यापारी वर्ग परेशान है। उनकी मूलभूत समस्याओं का भी समाधान नहीं हुआ है। मौजूदा सांसद को 4 हजार करोड़ रुपये की विकासात्मक योजना लेकर सामने आना चाहिए।

चुनाव जीतने के बाद आपकी प्राथमिकता क्या होगी?
मुझे इलाके की समस्या को समझकर विकास के काम करने का शौक है। जीतने पर मेट्रो रेल का विस्तार कराएंगे। बड़े-बड़े नालों को बंद करने की जरूरी है। ट्रैफिक की समस्या से निजात के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था कराएंगे। सांसद रहने के दौरान मैं मेट्रो, सेंट्रल स्कूल, अस्पताल के साथ ही मुकरबा चौक से वजीराबाद तक डेवलपमेंट प्लान लेकर आया था।
विज्ञापन

विदेशों तक है दिल्ली सरकार के कामों की चर्चा : आप प्रत्याशी पंकज गुप्ता

चांदनी चौक से आप प्रत्याशी पंकज गुप्ता

आप प्रत्याशी पंकज गुप्ता

वोटर आपको वोट क्यों दें। वे आप पर भरोसा क्यों करें?
चार साल पहले जनता ने दिल्ली में एक अच्छी नीयत की चुनी। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार के कामों की देश ही नहीं, विदेशों में भी चर्चा हो रही है। 

चुनाव प्रचार आखिरी चरण में है। आप सीधा मुकाबला किससे देखते हैं और क्यों?
पिछले विधानसभा चुनाव का नतीजा आप देख सकते हैं। आप के मुकाबले न भाजपा टिकी और न ही कांग्रेस। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर आप के विधायक विधानसभा पहुंचे। इस लिहाज से आप के मुकाबले कोई नहीं ठहरता।

मौजूदा सांसद के पांच साल के काम को किस तरह देखते हैं? आपके हिसाब से कौन से काम बेहद जरूरी होने पर भी उन्होंने नहीं किए?
हमारे संसदीय क्षेत्र में जो भी विकास का काम हुआ है, वह दिल्ली सरकार और आप के विधायकों ने कराया है। केंद्र सरकार तो सिर्फ काम रोकने का ही प्रयास किया है। मौजूदा सांसद पूरे पांच साल क्षेत्र में दिखाई तक नहीं दिए। 

आपके संसदीय क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?
मैंने अपने संकल्प पत्र में कुछ समस्याओं का जिक्र किया है। यातायात प्रबंधन नहीं होने से परेशानी है। पार्को का विकास बेहद जरूरी है। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कानून-व्यवस्था ठीक करना आवश्यक है।

चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता क्या होगी?
अच्छी नीयत और काम करने की इच्छाशक्ति हो तो हम मिलकर समाधान ढूंढ सकेंगे। मुकुंदपुर से जनकपुरी तक मेट्रो का काम कराएंगे। सभी मेट्रो स्टेशनों पर लिफ्ट की सुविधा होगी। नए वृद्धाश्रम और बरातघर बनवाएंगे। कब्रिस्तान का विकास कराएंगे। स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के साथ ही रोजगार व कौशल विकास पर ध्यान देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें