भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में भाजपा ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी दिल्ली में भाजपा के उम्मीदवारों के खिलाफ फर्जी और पेड न्यूज चलवा रहे हैं।
भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।