फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 04 May 2019 06:29 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानेसर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मानेसर में दिल्ली-जयपुर रोड पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजस्थान के जिला अलवर खैरथल मंडी के माया कालोनी वार्ड-23 निवासी जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कापड़ीवास चौक पर ओमनी वैन लेकर चालक प्रवीन (35) आ रहा था। 

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दूसरे मामले में आईएमटी मानेसर एनएसजी के पास ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मानेसर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक नेपाल जिला बइटेडी के मालोई केसरपुर निवासी अनिश कुमार ने बताया कि ट्रक ने महेंद्र (28) को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें