फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना: मां को कमरे में बंद कर बेटी को अगवा कर ले गया आलम, पिता गए हैं गांव

Thu, 02 Mar 2023 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को सकुशल बरामद करने के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेताजी सुभाष प्लेस के शकूरपुर इलाके में घर में घुसकर एक किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि आरोपी मां को कमरे में बंद कर किशोरी को अगवा कर ले गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर नेताजी सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार रात पीड़ित परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और किशोरी को जल्द बरामद करने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि शकूरपुर के एम ब्लॉक में एक किशोरी को उसके घर से अगवा कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां किशोरी की मां मिली। उसने बताया कि वह अपने पति और चार बच्चों के साथ एम ब्लॉक में रहती हैं। उसके पति गोशाला में काम करते हैं। 20 दिन पहले ही वह यहां किराये के मकान में रहने आई थी। उसके पति अभी गांव गए हैं। पहले जिस मकान में रहती थी वहां उसके पड़ोस में आजाद आलम नाम का युवक रहता था। 
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर आजाद उसके घर आया। उस समय वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ घर में मौजूद थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी बेटी को खींचकर अपने साथ ले गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को सकुशल बरामद करने के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें