फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Envoirnment Day : लॉकडाउन ने सुधार दिया प्रकृति और पर्यावरण, यमुना हुई साफ, हवा स्वच्छ

Fri, 05 Jun 2020 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • सड़कों पर न के बराबर वाहन चलना और कारखानों का बंद रहना बनी वजह
  • कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में बड़ा सुधार, हानिकारक गैसों का भी स्तर कम
  • पिछले 60 दिनों में लोगों को प्रकृति का नया रंग-रूप देखने को मिला
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज के पास यमुना... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह सही है कि कोरोना वायरस के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं, लेकिन वायरस पर अंकुश लगाने के लिए लगे लॉकडाउन ने प्रकृति की सेहत अप्रत्याशित ढंग से सुधारी है। दिल्ली की आबोहवा में भी काफी सुधार हुआ है। 

विज्ञापन


इसकी वजह सड़कों पर गाड़ियों का न के बराबर चलना और कारखानों का बंद रहना है। इससे प्रदूषित तत्व और गैस में भारी गिरावट दर्ज की गई। यही कारण है कि पिछले 60 दिनों में लोगों को प्रकृति का नया रंग रूप देखने को मिला।

22 मार्च को शुरू हुए जनता कर्फ्यू से ही दिल्ली की आबोहवा में सुधार दिखना शुरू हो गया था। इसे लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पीएम 2.5 (हवा में घुलने वाला पदार्थ) में 46 फीसदी और पीएम10 (इसमें धूल, गर्द और धातु के सूक्ष्म कण शामिल होते हैं) में 50 फीसदी कमी दर्ज की गई। वहीं, सल्फर डाइआक्साइड का स्तर 50 फीसदी और कार्बन मोनोऑक्साइड के स्तर में 56 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


प्रदूषित हॉटस्पॉट से जुटाए आंकड़े
दिल्ली की आबोहवा में सुधार के आंकड़े जुटाने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली के 13 प्रदूषित हॉटस्पॉट को चुना। इसमें आनंद विहार में पीएम2.5 का स्तर 62 फीसदी, पीएम10 का स्तर 69 फीसदी और नाइट्रोजन डाइआक्साइड का स्तर 72 फीसदी मापा गया। जीटी रोड के नजदीक विवेक विहार जहां अधिक ट्रैफिक रहता है इस केंद्र पर नाइट्रोजन डाइआक्साइड में 60 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक क्षेत्र ओखला में भी नाइट्रोजन डाइआक्साइड के स्तर में 72 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

साफ हुआ यमुना का पानी
आम दिनों में कारखानों से निकलने वाले केमिकल और गंदे पानी की वजह से मैला रहने वाला यमुना का आंचल भी लॉकडाउन में साफ दिखा। यही नहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में कई लोग यमुना के पानी को पीते हुए भी दिखे।
विज्ञापन



दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति

दिनांक    प्रदूषण का स्तर
16 मार्च    139 
17 मार्च    157
18 मार्च    151
19 मार्च    186
20 मार्च    192
21 मार्च    186 
22 मार्च    191
23 मार्च    124
24 मार्च    122
25 मार्च    77
26 मार्च    92
27 मार्च    69 
28 मार्च    45
29 मार्च    62
30 मार्च    71
31मार्च    76
(नोट : आंकड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार हैं)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें