पूर्वी निगम देगा दस लाख
Fire broke out on the third floor of Cygnus Orthocare Hospital in Hauz Khas area. 8 fire tenders rushed to the spot. Fire is under control now. 7 patients have been rescued. It is a #COVID19 dedicated hospital: Atul Garg, Director, Fire Services Department. #Delhi pic.twitter.com/X05NSZf18Z
दिल्ली के सिग्नस ऑर्थोकेयर अस्पताल में शनिवार को आग लग गई। जानकारी के मुताबिक दमकल की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया । हादसे में दमकल विभाग की टीम ने सात मरीजों की जान बचाई। बता दें सिग्नस ऑर्थोकेयर अस्पताल को दिल्ली सरकार ने कोविड अस्पताल घोषित किया था।
नोएडा में सामने आए 17 नए पॉजिटिव केस
नोएडा में आज 17 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से नोएडा सेक्टर-73 सर्फाबाद के तीन लोग हैं जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष है। तीन लोग नंगला चरनदास सेक्टर-81 के हैं, जिसमें दो पुरुष एक महिला है। एक पुरुष गौड़ सिटी-2 का रहने वाला है। एक पुरुष हरौला सेक्टर-5 का रहने वाला है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख का एक पुरुष और एक महिला भी इनमें हैं। ग्रेटर नोएडा के कासना का भी एक पुरुष है। दो लोग ग्रेटर नोएडा के इको विलेज सुपरटेक ग्रेटर नोएडा के भी हैं, इनमें एक महिला एक पुरुष है। बरौला का एक पुरुष भी है। एक पुरुष गिझोड़ का है।
विदेश यात्रा करने वाले तीन सहित कोरोना संक्रमण के 6 नए मरीज
गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग को शनिवार के दिन 65 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें से 6 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इन संक्रमित मरीजों में तीन साहिबाबाद में भारत सरकार के उपक्रम वाली कंपनी में कर्मचारी हैं, जबकि तीन संक्रमित अलग-अलग होटलों में रोके गए विदेश यात्रा करके आए लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शाम तक और सैंपलों की रिपोर्ट आई तो मामले और भी बढ़ सकते हैं।
दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 591 केस
दिल्ली में कोरोना के 591 नए केस बीते 24 घंटे में सामने आए हैं, हालांकि इस दौरान एक भी मौत नहीं हुई जो एक अच्छी खबर है। वहीं बीते चार दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले आज की रिपोर्ट में घटे हैं। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 12910 हो गई है, वहीं इनमें से 6412 एक्टिव केस हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें कुल मौतों की संख्या 231 है।
लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर लगी प्रवासी श्रमिकों की कतारें
दिल्ली के लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रवासी श्रमिकोंं की लंबी कतार बस पकड़ने के लिए लगी है। यहां से ये लोग बस में सवार होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां से यह ट्रेन से अपने राज्यों को जाएंगे।
Delhi: Migrant workers queue outside Lajpat Nagar police station to board buses. They will be taken on buses to railway stations, from where they will board trains for their respective states. pic.twitter.com/skCgE06SpO
दिल्ली में खुलेंगी 66 निजी शराब की दुकानें
दिल्ली के आबकारी विभाग ने फैसला लिया है कि 66 निजी शराब की दुकानें शहर में खुलेंगी। इनका समय सुबह 9 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगा और ये दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी।
दिल्ली के बाजारों में नहीं दिख रही ईद की रौनक
दिल्ली के दरियागंज बाजार के विक्रेताओं का कहना है कि इस साल ईद की रौनक बाजारों में नहीं है। हर साल जिस तरह से ईद से पहले बाजारों में चहल-पहल और खरीदारी बढ़ जाती थी वैसे इस बार नहीं है। एक विक्रेता का कहना है कि इस बार फलों की जरूर मांग है क्योंकि गर्मी का मौसम है लेकिन बाकी व्यापार मंदे चल रहे हैं।
Delhi:Vegetable&fruit sellers in Daryaganj say that there is no excitement about Eid as celebrations have been marred by the pandemic. Haseen Malik,a seller says,"There is no fervour of Eid. There is some demand for fruits as it is summer but most of businesses are down".#COVID19 pic.twitter.com/nRuPt1oLKc
Delhi: Police are checking temperature using a thermometer gun, of people who have arrived to make purchases at Okhla vegetable market amid the #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/cfUUSbprw0