फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा कांड : रवि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एलएनजेपी अस्पताल ने मजिस्ट्रेट को भेजी

Tue, 11 Oct 2016 05:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल ने इकलाख हत्याकांड के आरोपी रवि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को भेज दी है। सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रवि के शरीर पर चोट आदि के निशान की पुष्टि नहीं हुई है। रवि की मौत की वजह सेप्टीसीमिया बीमारी को बताया जा रहा है। हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


रवि के परिजन लुक्सर जेल में पिटाई से मौत का आरोप लगाते रहे हैं। वहीं बिसाहड़ा के ग्रामीण जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग जोर-शोर से उठा रहे हैं। सोमवार को जेल में बंद 14 ग्रामीणों ने सरधना के विधायक संगीत सोम को जेलर एसके पांडे द्वारा रवि को पीटने की जानकारी दी। इधर, एलएनजेपी अस्पताल की ओर से सोमवार को रवि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट को सौंपने व नोएडा सीजेएम को भेजने की जानकारी मिली। 

सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रवि के शरीर पर बाहर या अंदरूनी चोट के निशान नहीं मिले हैं। इंफेक्शन के कारण रवि के फेफड़ों में पस भर गया था और उसकी किडनी ने भी काम करना लगभग बंद कर दिया था। अब, सवाल यह उठता है कि रवि के फेफड़ों और किडनी में इंफेक्शन कैसे हो गया। अगर इसका कारण बीमारी है तो उसके उपचार में इतनी लापरवाही क्यों बरती गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया

- फोटो : demo Pic
जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर अधीक्षक एमएल यादव  ने बताया कि अभी तक हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। इसे प्राप्त करने के लिए दिल्ली के संबंधित थाने से बात की गई, तो उन्होंने मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया। कोर्ट का अवकाश होने के कारण मजिस्ट्रेट की अनुमति भी नहीं मिल पाई है। 

डीआईजी जेल वीके शेखर ने कहा कि रवि की मौत की गहनता से जांच चल रही है। रिपोर्ट डीजीपी को भी भेजनी है, लेकिन अभी तक रवि के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। इसके चलते अभी जांच पूरी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें