फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिवइन में रह रही युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पार्टनर पर लगा ये आरोप

Fri, 16 Nov 2018 04:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

खोड़ा की वंदना एंक्लेव कालोनी निवासी एक युवती ने बुधवार शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती यहां एक युवक के साथ लिवइन में रह रही थी। मृतका के परिजनों ने युवती के साथ रहने वाले युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खोड़ा कालोनी के वंदना एंक्लेव में युवती (22) नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने वाले राम जी सोनी के साथ चार माह से लिव इन में रह रही थी। पड़ोसियों के मुताबिक दो दिन से दोनों में लगातार झगड़ा चल रहा था। दोनों के झगड़ने की आवाज कमरे से बाहर आती थी। बुधवार शाम को घर में अकेली युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। 

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ खोड़ा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के परिजनों ने साथ में रहने वाले युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवती औरैया और युवक कानपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें