ईद-उल-जुहा यानि कि बकरीद का त्योहार क्षेत्र में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाहों में वतन की खुशहाली एवं विश्व में अमन की दुआएं मांगी गई।
आपसी भाईचारा को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए कहा गया। ईद की नजाम अदा करने के लिए नए-नए परिधान पहनकर गावों से लोग वाहनों मे सवार होकर शहर की इदगाहों में पहुंचे।
शहर की तिजारा रोड व मदापुर रोड पर स्थित इदगाहों में लोगों ने ईद की नजाज अदा की। मदापुर रोड पर स्थित ईदगाह में मौलवी मुफ्ती जुबेर अहमद कामेंड़ा वाले सहित हजारों लोगों ने विश्व की शांति की दुआ मांगी।
मौलवी मुफ्ती जुबेर अहमद ने लोगों से कहा जिस मुल्क में हम रह रहे हैं हमें उस मुल्क के कानून को मानना चाहिए। उसके लिए प्रशासन का सहयोग करना भी चाहिए।
उन्होंने कहा कोई भी ऐसा काम न करें जो कि कानून के खिलाफ जाता हो। मुस्लिम भाईयों को हिंदू भाईयों ने गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सोशल मीड़िया वटसअप तथा फेसबुक के माध्यम से भी लोगों एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।