फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआरः 7 अप्रैल के खबरों की लाइव अपडेट

Tue, 08 Apr 2014 11:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन


4.50 PM: पूर्वी दिल्ली के वेलकम में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

4.15 PM: खजूरी खास इलाके में पेट्रोल टैंकर ने 15 साल के लड़के को मारी टक्कर। लड़के की मौके पर ही मौत।

1.20 PM: इनेलो का फरीदाबाद के लिए विजन।  ट्रैफिक की समस्या को दूर करेंगे, पूरे शहर के रिंग मेट्रो बनवाएंगे, होडल तक एलिवेटेड हाइवे के अलावा रैपिड मेट्रो का निर्माण कराएंगे।

12.58 PM: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र के लोगों का बवाल के बाद सड़क पर जाम, बसों के शीशे तोड़े।

12.45 PM: गोकुलपुरी इलाके में पुलिस ने अवैध शराब का ट्रक पकड़ा, 120 पेटी शराब बरामद।

12.30 PM: चुनाव को लेकर गुड़गांव में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। गुड़गांव सहित पूरे एनसीआर में 10 मार्च को मतदान होना है।

11.30 AM: गौतमबुद्ध नगर के चुनाव को रद्द करने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की। 9 अप्रैल को होगी सुनवाई।

10.00 AM: दिल्ली में प्रस्तावित नरेंद्र मोदी की रैली को कैंसिल कर आज पार्टी ने उनका एक 3डी वीडियो दिखाने का निर्णय किया है। आज मोदी पूरे देश में एक साथ दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9.40 AM: दिल्ली के पार्टी हेडक्वार्टर में बीजेपी ने अपना राष्ट्रीय घोषणापत्र जारी किया। इसमें सुशासन के सपने दिखाए गए हैं।

9.00 AM: सीबीएसई का ऑफलाइन जेईई मेन एग्जाम आज से। इसके बाद जेईई मेन ऑनलाइन एग्जाम 9, 11, 12 और 19 अप्रैल को होंगे। जेईई ऑफलाइन व ऑनलाइन परीक्षा के लिए 13 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें