फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे बहुराष्ट्रीय कंपनी की अधिकारी से दुष्कर्म, लिव-इन पार्टनर पर आरोप

Wed, 30 Jan 2019 01:55 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

बहुराष्ट्रीय कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी ने लिव-इन पार्टनर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक 4 साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। इस बीच वह कई बार गर्भवती भी हुई जिस पर आरोपी ने शादी का वायदा कर उसका गर्भपात करवा दिया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे धमकाने लगा। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुशांत लोक निवासी युवती ने शिकायत में कहा कि वह बहुराष्ट्रीय कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी है। वह पिछले करीब 4 वर्ष से सुशांत लोक-1 स्थित सुशांत अपार्टमेंट निवासी कुणाल जोशी के संपर्क में आई। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इस दौरान वह गर्भवती हो गई, जिस पर आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। आरोप है कि 4 साल में वह कई बार गर्भवती हुई लेकिन आरोपी ने कोई न कोई बहाना बनाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि सोमवार को शिकायत प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें