फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लिव इन पार्टनर ने युवक को मार डाला': पिता बोला- पांच साल से दोनों थे साथ, 11 मार्च को हुई थी मौत; अब कराई FIR

Wed, 23 Apr 2025 06:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

मृतक के पिता का आरोप है कि उसके पुत्र की बीमारी से मौत नहीं हुई, बल्कि बीणा देवी ने हत्या की है। तब उसकी मनोदशा ठीक नहीं थी। अब उसने 4 अप्रैल को थाने में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-4 के पास पटेल नगर में रहने वाली एक महिला पर उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक की हत्या का आरोप लगा है। हत्या का आरोप युवक के पिता ने लगाया है। बिहार के जगदीशपुर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर फाइल फरीदाबाद पुलिस को भेजी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार भागलपुर के कनकैथी गांव में रहने वाले दशरथ दास ने ये शिकायत दी है। इन्होंने शिकायत में बताया कि इनका बेटा बेचनदास करीब 5 साल पहले गुडडू दास की पत्नी बीना देवी को लेकर बल्लभगढ़ में सेक्टर-4 पटेल नगर में आकर रहने लगा था। वह यहां पर मेहनत मजदूरी करता था।

11 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि बेचनदास की बीमारी से मौत हो गई है। जिस पर वह अपने पुत्र बेचनदास का शव लेकर बिहार चले गए थे। इस घटना की सूचना उन्होंने बिहार के जगदीशपुर थाने की पुलिस को दी। जिस पर थाना जगदीशपुर की पुलिस ने बेचनदास के शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन

मृतक के पिता का आरोप है कि उसके पुत्र की बीमारी से मौत नहीं हुई, बल्कि बीणा देवी ने हत्या की है। तब उसकी मनोदशा ठीक नहीं थी। अब उसने 4 अप्रैल को जगदीशपुर थाने में लिखित शिकायत दी। जिस पर जीरो एफआईआर दर्ज कर फाइल फरीदाबाद पुलिस के पास आई। जिस पर अब एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें