फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास सहित दिल्ली में 6 जगहों पर बम फटने की सूचना, सुरक्षा एजेंसियों ने पीएम आवास घेरा

Thu, 20 Jul 2017 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री आवास समेत छह जगहों को उड़ाने की धमकी

दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियां सकते में आईं
तीन घंटे की तलाशी के बाद सूचना को झूठा करार दिया गया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियां बुधवार सुबह उस समय सकते में आ गईं, जब प्रधानमंत्री आवास समेत छह जगहों पर बम फटने की सूचना मिली। प्रधानमंत्री आवास को घेर लिया गया।
विज्ञापन


हालांकि तीन घंटे की कड़ी तलाशी के बाद इस सूचना को फर्जी करार दे दिया गया। झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नई दिल्ली जिले की कई यूनिटों समेत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सीरियल बम ब्लास्ट होने की झूठी सूचना देने वाले को पकड़ने में लगी हैं।

बुधवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8.10 पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दिल्ली में छह जगहों पर सीरियल बम ब्लास्ट होंगे।
विज्ञापन

तीन घंटे की तलाशी के बाद पता चला ये सच

इनमें प्रधानमंत्री आवास समेत कनॉट प्लेस, गुरुद्वारा बंगला साहिब, आईटीओ, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और रेसकोर्स मेट्रो स्टेशन हैं। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। सभी जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

प्रधानमंत्री आवास के अंदर एनएसजी ने तलाशी ली, जबकि बाहर की तरफ दिल्ली पुलिस ने तलाशी ली। बम निरोधक दस्ते व बम खोजी कुत्तों को तलाशी अभियान में लगाया गया। तीन घंटे की तलाशी के बाद सूचना को झूठा करार दे दिया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुरी से किया गया फोन

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि शुरुआती जांच में लग रहा था कि किसी ने झूठी सूचना देकर शरारत की है। जिस मोबाइल नंबर से सूचना दी गई थी, वह जेजे कैंप, सेक्टर-20 रोहिणी में रहने वाले विक्की के नाम पर रजिस्टर्ड है।

विक्की ड्रग्स लेने का आदि है और वह तीन दिन पहले झारखंड चला गया था। विक्की के परिवार वालों ने बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया था। यह मोबाइल तीन जुलाई से बंद था।

इस मोबाइल से बुधवार को ही फोन किया गया था। बम फटने की सूचना देने वाले की लोकेशन सुल्तानपुरी आ रही थी। स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें