फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नत की कांवड़ शिविर से चोरी, पुलिस ने अपने खर्च पर वाहन से कांवडिये को भेजा हरिद्वार 

Thu, 20 Jul 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहली बार मन्नत की कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त विनोद कुमार की कांवड़ मवई गांव के पास लगे शिविर से किसी ने चोरी कर ली। कांवड़ चोरी होने से आक्रोशित शिवभक्तों ने सेक्टर 258 मोड़ पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सुभाष चौक डबुआ निवासी विनोद कुमार के मुताबिक उन्होंने कांवड़ की मन्नत मानी थी। इसके लिए उन्होंने दस लीटर वाले दो स्टील के कैन खरीदे थे। इन कैन में वह हरिद्वार से पानी भर र लौटे थे।

मवई गांव स्थित शिविर में मंगलवार रात पहुंचे थे। शिविर में कई और शिवभक्त भी रुके हुए हैं। बुधवार सुबह उठकर विनोद ने स्नान किया और अपनी लाई कावंड की पूजा की। अल्पाहार करने के बाद वह फिर आराम करने लगे। थोड़ी देर बाद उठे तो उनकी कांवड़ नदारद थीं। उन्होंने रश्विर में इधर उधर अपनी कांवड़ तलाशी लेकिन कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


धोखा साबित हुए सीसीटीवी कैमरे
विनोद कुमार और उनके साथियों ने शिविर संचालक से सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा। संचालक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। शिविर की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक बाइक पर सवार दो युवक स्टील की कांवड़ उठा कर बल्लभगढ़ की ओर गए हैं। विनोद के साथी भी अपनी बाइकें लेकर बल्लभगढ़ तक कांवड़ की तलाश में निकल पड़े लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर 28 चौक पर जाम लगा कर हंगामा किया 

- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ नहीं मिलने से गुस्साए विनोद और उसके साथियों ने दोपहर बाद सेक्टर 28 चौक पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। यातायात रुकने से लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। कांवडिय़ों को समझाबुझा कर शांत करने का प्रयास किया गया। गुस्साए कांवडिय़ों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों को धोखा करार देते हुए हंगामा किया। 

निजी वाहन से हरिद्वार भेजा गया विनोद
कांवडिय़ों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तुरंत ही एक वाहन बुक कराया और कांवड़ देकर  विनोद को दोबारा जल लेने हरिद्वार भेजा। एसीपी सराय ख्वाजा ने बताया कि उन्होंने विनोद को पुलिस खर्चे पर गाड़ी करवाकर हरिद्वार से कांवड़ लाने भेजा है।   वह बृहस्पतिवार सुबह तक वापस  आ जाएगा। एसीपी ने यह भी बताया कि जांच के दौरान कांवड़ शिविर में एक कांवड़ अतिरिक्त मिली है। ऐसा अंदेशा है कि कोई विनोद की कांवड़ को भूल से ले गया, जबकि वह अपनी शिविर में ही भूल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें