फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडावालों लिटिल गैंग से जरा बचकर!: शादी समारोह में चोरी के लिए इनका लिया जा रहा सहारा, कोई नहीं करता इन पर शक

Thu, 23 Nov 2023 02:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिटिल चोर ने दूल्हे के पिता के बैग से तीन लाख रुपये व शगुन के लिफाफे पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समेत अन्य समारोहों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए लिटिल गैंग का सहारा लिया जा रहा है। खास बात यह है कि लिटिल गैंग परिजनों के इशारे पर काम कर रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्रेनो वेस्ट में सामने आया है। लिटिल चोर ने दूल्हे के पिता के बैग से तीन लाख रुपये व शगुन के लिफाफे पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए नकदी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट स्थित मैरिज हाल में बीते 4 नवंबर को आयोजित एक सगाई समारोह के दौरान दूल्हे के पिता के बैग से तीन लाख रुपये व शगुन का लिफाफा चोरी हो गया था। पीड़ित धर्मपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की तो सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा। दस साल का एक बच्चा घटना को अंजाम देता हुआ दिखाई दे रहा था। पीड़ित से पूछताछ करने पर पता चला कि यह बच्चा उनके किसी परिचित या रिश्तेदार का नहीं है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस लिटिल चोर तक पहुंचने में सफल रही। 

बच्चे से जुड़ा मामला होने की वजह से इसकी सूचना किशोर न्याय बोर्ड को दी गई। बच्चे से पूछताछ में पता चला कि वह अपने परिजन के लिए चोरी करता था। इस मामले में पुलिस ने बच्चे के पिता रवि कुमार, माता डिंपल और नानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद का कहना है कि घटना का खुलासा कर नकदी बरामद कर ली है। इस मामले में किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें