फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश के इस जिले में 150 एकड़ जमीन में लगेगा लिथियम बैटरी प्लांट, 10 हजार को मिलेगा रोजगार

Mon, 18 Nov 2024 10:20 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

बैटरी निर्माता कंपनी एसएईएल (सेल) ने आठ हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के साथ ही 150 एकड़ जमीन की मांग की है। कंपनी इस यूनिट के जरिये 10 हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
लीथियम बैटरी - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-10 लिथियम बैटरी का नया हब बनेगा। देश की बड़ी बैटरी निर्माता कंपनी एसएईएल (सेल) ने आठ हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के साथ ही 150 एकड़ जमीन की मांग की है। कंपनी इस यूनिट के जरिये 10 हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी। यहां बैटरी, सोलर सेल, सोलर पीवी माड्यूल लाइन एवं पावर प्लांट बनेगा। कंपनी के प्रस्ताव पर प्राधिकरण ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वर्ष में जमीन का आवंटन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

दरअसल, कंपनी पहले चरण में साढ़े चार हजार करोड़ रुपये निवेश करेगी और ढाई वर्ष में उत्पादन शुरू कर देगी। 5050 मेगावॉट की क्षमता वाले पावर प्लांट के लिए छह सौ करोड़ का निवेश होगा। इसके अलावा सोलर सेल व सोलर पीवी माड्यूल लाइन में पहले चरण में 3900 करोड़ का निवेश करेगी। दूसरे चरण में 3500 करोड़ का निवेश और 5050 मेगावाट क्षमता का उत्पादन किया जाएगा। कंपनी ने लैंड सब्सिडी के अतिरिक्त प्रदेश सरकार से दो एकड़ जमीन सेंटर फार एक्सीलेंस के लिए प्रतिदिन 14 से 25 मेगालीटर पानी, 80 से 90 मेगावाट बिजली की मांग की है।
विज्ञापन

कंपनी के इस प्रोजेक्ट से करीब दस हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। अधिकारियों का दावा है कि बैटरी बनाने वाली कंपनी का यह सबसे बड़ा प्लांट होगा। यहां पर प्रतिदिन कई लाख बैटरियों के निर्माण किया जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मेगा निवेश श्रेणी में प्रदेश सरकार की ओर से लैंड सब्सिडी एवं अन्य सुविधाओं का प्रावधान है। प्रदेश सरकार से कंपनी के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद जमीन आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें