फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबक : अब मेडिकल कॉलेजों की तैयार होगी कुंडली

Sat, 09 Apr 2016 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
गोल्डफील्ड कॉलेज
विज्ञापन
फरीदाबाद के छायसां स्थित गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज में छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने जिले में चल रहे सभी मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों की जांच पड़ताल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए जिला उपायुक्त को एक कमेटी गठित कर कॉलेजों की कुंडली तैयार करने को कहा गया है। कमेटी जांच पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंपेगी।

गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज पर बीच सत्र में लटकी बंदी की तलवार ने 300 से ज्यादा छात्रों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। जिला उपायुक्त से लेकर स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री तक यह मामला उठाया जा चुका है।

दरअसल, गोल्ड फील्ड कॉलेज की मान्यता  को लेकर मामला फंस गया था। कॉलेज मैनेजमेंट भी अचानक गायब हो गई, तन्ख्वाह न मिलने पर कॉलेज के शिक्षक नौकरी छोड़कर चले गए। बकाया न जमा होने पर बिजली-पानी के कनेक्शन भी कट गए।
विज्ञापन


मेडिकल छात्रों ने स्वास्थ्यमंत्री अनिज विज से मिलकर अपने भविष्य की दुहाई देते हुए मदद की मांग की। सरकार ने छात्रों को राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट करने का भरोसा दिया है।

इसके साथ ही भविष्य में ऐसा न हो इसको लेकर भी सरकार हरकत में आ गई है। मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों की जांच पड़ताल के लिए कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी है। जिला उपायुक्त ने एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।

जिला स्तर पर इसमें सीएमओ को सचिव, डीटीपी, पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार और निगम अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कमेटी जल्द ही कॉलेजों का भौतिक सत्यापन शुरू करेगी। ऑनरशिप किसके पास है। नक्शा पास है या नहीं। सीएलयू व अन्य नियम कॉलेज पूरा कर रहा है या नहीं। इसकी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें