फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अब सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, एक घंटे बढ़ा समय

Fri, 07 Aug 2020 12:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के आबकारी विभाग ने फैसला किया है कि अब राजधानी में शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात बजे तक खुली रहेंगी। पहले इनका समय सुबह 10 बजे से रात 9.00 बजे तक था। इस तरह अब यह दुकानें एक घंटे ज्यादा खुली रहेंगी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि विभाग का यह फैसला दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लिया गया है। लॉकडाउन के कारण राज्य को राजस्व की जो हानि हुई है, इस फैसले से उसमें सुधार की उम्मीद है। 


बता दें कि दिल्ली सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व में बड़ा हिस्सा आबकारी विभाग का है यानी शराब की बिक्री से आता है। मालूम हो कि जब लॉकडाउन के बाद पहली बार शराब की दुकानें खुली थींं तो एक हफ्ते से भी कम समय में इन दुकानों से करीब 200 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें