फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बिसरख में शराब की दुकान के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, दारू मांगने को लेकर हुआ विवाद

Sun, 31 Mar 2024 11:02 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस ने बताया कि रात करीब 01.40 बजे थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शराब की दुकान पर तीन लड़कों के द्वारा जबरदस्ती शराब दिए जाने को लेकर सेल्समैन से झगड़ा हो गया। सेल्समैन द्वारा शराब दिए जाने से मना करने पर लड़कों ने उनके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के न्यू हैबतपुर स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। जबरदस्ती शराब दिए जाने को लेकर तीन लड़कों का विवाद हुआ। जिसमें मारपीट के बाद लड़कों ने सेल्समैन को गोली मार दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रात करीब 01.40 बजे थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शराब की दुकान पर तीन लड़कों के द्वारा जबरदस्ती शराब दिए जाने को लेकर सेल्समैन से झगड़ा हो गया। सेल्समैन द्वारा शराब दिए जाने से मना करने पर लड़कों ने उनके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की, जिसमें सेल्समैन हरिओम निवासी ग्राम बहरामपुर, जनपद अमरोहा घायल हो गए। घायल को चिकित्सा हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें