फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की साइट पर बिक रही है शराब

Sat, 18 Apr 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर स्थित सेक्टर-7 की जिस साइट पर थाना प्रस्तावित है वहां शराब बिक रही है। यह सूरत देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल हब आईएमटी की है। यहां एक भी थाना नहीं है। यहां आए दिन चोरियां होती रहती हैं।
विज्ञापन


सरकार से बार-बार की मांग के बाद भी यहां थाना नहीं स्थापित किया जा सका है। मगर थाने की जमीन पर शराब का ठेका जरूर चल रहा है।

आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी ने बताया कि सेक्टर-7 में थाने के लिए साइट निर्धारित है। वहां थाना बनने की बात तो दूर यहां शराब का ठेका चल रहा है। त्यागी बताते हैं कि आईएमटी क्षेत्र में चोरियां बढ़ गई है।

यहां काम करने वालों को भी भी सुरक्षा की चिंता लगातार सता रही है। उद्यमी सतीश चंद ने कहा थाना बनाने के मामले में एचएसआईआईडीसी के एमडी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे अपील की गई है कि यहां पर थाना स्थापित कराने की दिशा में कदम उठाएं जिससे उद्योगों को सुरक्षा की चिंता दूर हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें