फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3700 करोड़ स्कैम : लिंक बंद होने पर कंपनी के बाहर पहुंचे लोग, पूछा-किस आधार पर की अनुभव की गिरफ्तारी

Sun, 05 Feb 2017 09:14 AM IST
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
कंपनी के बाहर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल ट्रेडिंग के जरिये 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में नए खुलासे होते जा रहे हैं। बताया गया कि 2016 में कंपनी ने करीब 20 करोड़ रुपये का टर्न ओवर किया था। वहीं तीन माह में इसमें तेजी से बढ़ोतरी होने पर करीब पांच लाख से ज्यादा लोग जुड़ गए। चूंकि कंपनी के नियम के तहत जो भी इससे जुड़ा होता है उसे अपने नीचे दो और लोगों को जोड़ना होता है। ऐसे में लोग अधिक परेशान हैं। उनका कहना है कि उनसे जुड़े लोग अब उनसे रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन

कहा, कंपनी मालिक सही समय पर टीडीएस भर रहा है

कपंनी के बारे में सवाल करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सैकड़ों की संख्या में लोग कंपनी पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंपनी मालिक सही समय पर टीडीएस भर रहा है, इतने रुपये कमाने के बाद भी भागा नहीं, पैसा भी सही समय पर खाते में आ रहा था। कंपनी ने कई लोगों का खाता भी खुलवाया है। इसके बाद समझ में नहीं आ रहा है कि किस आधार पर गिरफ्तारी की गई है। जबकि किसी ने फेज-3 थाने में कंपनी के खिलाफ एक शिकायत तक दर्ज नहीं कराई है। 
विज्ञापन

कहां से लौटाए पैसे

anubhav mittal - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, यह कंपनी एक पैटर्न पर काम करती थी। जिस व्यक्ति का कंपनी में खाता होता था, उसे दो लोगों को अपने साथ जोड़ना होता था। जिस दिन एसटीएफ ने कार्रवाई की उसी दिन करीब 200 से ज्यादा खाते खोले गए। यह वह खाते हैं जिन्होंने अपने साथ दो लोगों को जोड़कर उनका लाखों रुपये कंपनी के खाते में जमा करवाया है। दिल्ली पंजाबी बाग निवासी नीरज ने बताया कि उसने 28 फरवरी को ही अपनी पत्नी के साथ दो और लोगों को अपने नीचे जोड़ा था। पत्नी ने अपनी सेविंग में से पैसे दिए थे। जबकि दो अन्य लोग पैसे वापस मांगने पर अड़े हैं। अब इतने नुकसान के बाद उनको कहां से लाकर रुपये वापस करूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें