फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 लाख लोगों को ठगने वाली कंपनी की रोज की कमाई थी 31 करोड़, मोदी की फोटो का भी किया इस्तेमाल

Sat, 04 Feb 2017 04:12 PM IST
अमित सिंह/अमर उजाला, नोएडा

सार


-कंपनी ने 11 जनवरी को लिए लिए थे कई महत्वपूर्ण निर्णय
-यू ट्यूब पर मोदी वर्सेस अनुभव मित्तल नाम से डाला वीडियो
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट पर घर बैठे मोटी कमाई का लालच दे सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाली एबलेज इन्फो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रतिदिन 31 करोड़ रुपये का व्यवसाय करती थी। ये व्यवसाय लोगों से सदस्यता शुल्क केरूप में मिलने वाली रकम थी। एबलेज केपास उत्पाद या कंपनी का इंटरनेट पर प्रमोशन कराने के लिए कोई ग्राहक नहीं था।
विज्ञापन


एबलेज की वेबसाइट पर भी पार्टनर लिंक में किसी कंपनी का नाम नहीं दिया गया है। इससे भी साबित होता है कि कंपनी तो लिंक लाइक कराने के लिए कोई ग्राहक कंपनी या व्यक्ति पैसे नहीं दे रहा था।

एसटीएफ को अब तक की छानबीन में पता चला है कि कंपनी ने पांच जनवरी के आसपास ज्यादातर लोगों को भुगतान देना बंद कर दिया था। इसके बाद निवेशक विरोध न करें इसलिए एबलेज की तरफ से 11 जनवरी 2017 की रात यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया गया था।
विज्ञापन


इस वीडियो को मोदी वर्सेस अनुभव मित्तल का नाम दिया गया है। वीडियो के स्क्रीन शॉट में प्रधानमंत्री मोदी के बगल में अनुभव मित्तल की फोटो लगाई गई है। वीडियो में बताया गया है कि जिस तरह से आठ नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने रात केवक्त अचानक नोटबंदी की घोषणा की थी।

उसी तरह 11 नवंबर की रात अनुभव मित्तल ने कंपनी अधिकारियों संग पांच-छह घंटे की बैठक के बाद निवेशकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसमें पहला निर्णय ये था कि कंपनी 12 जनवरी से 20 जनवरी के बीच कोई लेनदेन नहीं करेगी।

- फोटो : अमर उजाला
तर्क दिया गया कि कंपनी में बिजनेस काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए इन सात दिनों (शनिवार व रविवार का अवकाश हटाकर) में कंपनी पुराने लंबित कार्यों को पूरा करेगी। इससे भविष्य में वितरक, एक्टिवेशन, बूस्टर, अपग्रेडिंग, केवाईसी और भुगतान आदि की कोई समस्या नहीं आएगी।

सात दिना की बंदी की घोषणा के साथ कंपनी ने अपने निवेशकों को भावनात्मक रूप से फंसाने के लिए ये भी बताया कि कंपनी उनके हित केलिए इस दौरान प्रतिदिन 31 करोड़ रुपये के बिजनेस का नुकसान उठाने को तैयार है। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों से कहा कि वह अपना काम समय पर पूरा करते रहें।

उन्हें अब 25 जनवरी केबाद खाते में भुगतान किया जाएगा। इसी वीडियो में कंपनी ने सोशल ट्रेड की ऐतिहासिक सफलता की घोषणा करते हुए एक फरवरी से इंटमार्ट की लॉचिंग की घोषणा की थी। इसके तहत लोगों को पुरानी सुवधिाओं के साथ नए पैकेज और मनपसंद उत्पाद प्राप्त करने का सपना दिखाया गया था।
विज्ञापन

अकाउंट बंद होने का भी दिखाता था डर

- फोटो : लाल सिंह
अनुभव मित्तल कंपनी के यू-ट्यूब वीडियो में निवेशकों को उनका सोशल ट्रेड अकाउंट बंद होने का भी डर दिखाता था। निवेशकों से कहा जाता था कि वो कंपनी से मिलने वाले लिंक को लाइक करने के लिए किसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल न करें। ऐसे में उनकी आईडी ट्रैकिंग पर आ जाएगी और उसे बंद कर दिया जाएगा।

हिरासत से वीडियो हुआ वायरल
एसटीएफ की हिरासत में रहते हुए अनुभव ने अपने एक साथी की मदद से चुपके से एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वीडियो में अनुभव ने कुछ लड़कियों का नाम लेते हुए उन्हें न घबराने को कहा है।

साथ ही उनसे कहा है कि वह उनके साथ है और उन लोगों से भी साथ बनाए रखने की अपील की है। वीडियो में अनुभव ने कहा है कि कंपनी के लिए ये दो-चार दिन का बुरा वक्त है। हालांकि इससे कंपनी का पूरे देश में प्रचार हो गया है।

अनुभव ने वीडियो में कहा है कि वह जल्द ही बाहर आकर फिर से अपना काम शुरू करेगा। इस वीडियो में कहीं भी ऐसा नहीं लग रहा कि एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए जाने से उस पर कोई फर्क पड़ा है। वीडियो का बैक ग्राउंड देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे गुरुवार को अनुभव की कोर्ट में पेशी के दौरान चुपके से शूट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें