फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खत्म हो सकता है बारिश का इंतजार : दिल्ली में शुक्रवार को हल्की वर्षा के आसार, पर दिन में नहीं मिलेगी राहत

Fri, 27 Jun 2025 01:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। शाम-रात के समय गरज, बिजली के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में शुक्रवार को बारिश के आसार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी से परेशान दिल्लीवालों को शुक्रवार शाम को कुछ राहत मिल सकती है। उम्मीद है कि कल शाम-रात को हल्की होगी। हालांकि दिन में धूप खिलने से गर्मी महसूस होगी।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में धूप खिलने से लोगों को गर्मी से परेशान किया। शाम को हल्की ठंडी हवाओं से कुछ राहत जरूरत मिली। 
विज्ञापन

केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। शाम-रात के समय गरज, बिजली के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्र के मुताबिक, पूरे सप्ताह दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। दो जुलाई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान दक्षिण पूर्व व दक्षिण-पश्चिमी दिशा से हवाएं चल सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें