फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में मौसम शनिवार को उमस भरा रहा, कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। पालम, लोधी रोड, नजफगढ़, जनकपुरी और नारायणा में बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार और सोमवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को मध्यम बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें