फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नांगल देवत रोड पर कार हादसे के बाद डीडीए ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। नांगल देवत रोड पर हाल ही में हुए कार हादसे के बाद डीडीए के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीडीए का कहना है कि कार पलटने के बाद पास के एक पेड़ से टकरा गई थी। इस दौरान नाले के किनारे बनी सुरक्षा दीवार (टो वॉल) का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और नाले पर रखे कंक्रीट के ढक्कन भी टूट गए। डीडीए का दावा है कि नाले के किनारे पहले से ही सुरक्षा दीवार का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, इस स्थान पर आरसीसी बॉक्स ड्रेन के निर्माण का प्रस्ताव पहले से प्रक्रिया में है और यह योजना अंतिम चरण में है। डीडीए ने यह भी बताया कि लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए उसने पहले ही गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगाने की पहल की थी। भारतीय विमानन अकादमी के 18 मार्च के पत्र के आधार पर डीडीए ने 23 मार्च को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा था, ताकि नांगल देवत रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाए जा सकें। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने 21 जुलाई को भेजे गए पत्र में बताया कि यातायात प्रबंधन की दृष्टि से इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर लगाना व्यवहारिक नहीं है, इसलिए प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई। सड़क सुरक्षा बढ़ाने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें