फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे अनलॉक हो रही है जिंदगी, सावधानियों के साथ महामारी रोकने का प्रयास

Sat, 13 Jun 2020 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच आर्थिक विकास के पहिए को रफ्तार देने और जिंदगी को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए लागू अनलॉक-1.0 में अब धीरे-धीरे जिंदगी भी अनलॉक हो रही है। सरकार ने नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर और धार्मिक स्थलों पर भी लोगों की आवाजाही की इजाजत दे दी है। हालांकि, इस दौरान सामाजिक दूरी के पालन के साथ सभी लोग चल रहे हैं। जिससे महामारी पर रोक लगाने में सफलता मिल सके। 

विज्ञापन


धार्मिक स्थलों में भी सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। करीब 2 महीने तक वीरान रहे मंदिरों में एक बार फिर जयकारे गूंजने लगे हैं। हालांकि, किसी चीज को छूने से बच रहे लोगों की वजह से घंटियों का शोर अब शांत है। नाई की दुकान से लेकर ब्यूटी पार्लर तक में पीपीई किट पहनकर काम किया जा रहा है। 

हालांकि, कोरोना प्रकोप के बीच उन्हें खुद को बचाना भी एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि, प्रतिदिन दुकान में अलग-अलग इलाके से लोग पहुंचते हैं। यही वजह है कि यहां पीपीई किट अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन भीषण गर्मी में पीपीई किट में ज्यादा देर तक काम करना कारीगरों के लिए भी चुनौती है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना से बचाव के लिए सीट पर और अपने उपकरणों को बार-बार सैनीटाइज भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


रफ्तार पकड़ रहे हैं बाजार 
अनलॉक-1.0 में अब धीरे-धीरे बाजार भी रफ्तार पकड़ रहे हैं। इसमें अब वे दुकानदार भी अपनी दुकान खोल रहे हैं, जिन्होंने चौथे चरण में भी अपनी दुकानों को बंद रखा था। हालांकि, कुछ बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन कराना दुकानदारों के लिए भी चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें