फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लद्दाख के उपराज्यपाल ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लद्दाख के नव नियुक्त उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने मंगलवार को गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका और अपने नव दायित्व के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों की अगुवाई में कमेटी ने उनका सम्मान किया। सम्मान समारोह में आत्मा सिंह लुबाना और जस्मीन सिंह नोनी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए कविंदर गुप्ता ने कहा कि गुरुद्वारा बंगला साहिब में आकर उन्हें आत्मिक शांति मिली है। उन्होंने दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ओर से चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानवता के लिए समर्पित यह प्रयास प्रेरणादायक है। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पंजाबी भाषा में शिक्षा प्राप्त की है और वे पंजाबी कवि भी हैं। उन्हें पंजाब और पंजाबी से विशेष लगाव है। इस मौके पर कालका और काहलों ने कहा कि लद्दाख के उपराज्यपाल बनने के बाद गुप्ता का सबसे पहले गुरु साहिब के चरणों में हाजिरी देेना गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि गुप्ता लद्दाख में एक ईमानदार और समर्पित प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें