फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मनोरंजन गतिविधियों के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया हुई सरल, एक जगह पर मिलेगी सभी सुविधाएं

Mon, 08 Jul 2024 11:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मनोरंजन गतिविधियों के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया अब सरल होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को सार्वजनिक मनोरंजन पोर्टल का उद्घाटन किया। इसकी मदद से एक जगह पर सभी सुविधाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन
वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मनोरंजन गतिविधियों के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया अब सरल होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को सार्वजनिक मनोरंजन पोर्टल का उद्घाटन किया। इसकी मदद से एक जगह पर सभी सुविधाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन


इस मौके पर एलजी ने कहा कि यह डिजिटल परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिकल्पित व्यापार करने में आसान बनाने की दिशा में एक पहल है। पिछले दो साल में विनियमन और लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं को सरल व सुलभ बनाने की दिशा में काम किया गया है। इस पोर्टल की मदद से खाने-पीने और ठहरने के प्रतिष्ठान, बार और रेस्तरां के लिए समय में वृद्धि, खुली हवा में भोजन और प्रतिष्ठानों को 24 घंटे सातों दिन के आधार पर संचालन की अनुमति मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि पोर्टल की मदद से दिल्ली में पार्क, ऑडिटोरियम और वीडियो गेम पार्लरों सहित दूसरे स्थान के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया को नया रूप मिलेगा। प्रक्रिया सरल होने के साथ एकीकृत हो गई है। दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग इकाई ने दिल्ली नगर निगम और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सहयोग से मनोरंजन गतिविधियों के लिए एकीकृत पोर्टल विकसित किया है। इसकी मदद से दिल्ली में लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं की दक्षता को बढ़ाया जाएगा। यह पहल 2023 में एलजी द्वारा पहले लॉन्च किए गए खाने-पीने और रहने के प्रतिष्ठानों के लाइसेंस के लिए संशोधित एकीकृत पोर्टल की सफलता पर आधारित है। 
विज्ञापन


इसमें अब लाइसेंस प्राप्त, बिना लाइसेंस वाले परिसरों, मनोरंजन पार्कों, सभागारों और वीडियो गेम पार्लरों में प्रदर्शन शामिल हैं। इस पोर्टल पर आवेदन करने के दौरान कागजी कार्रवाई कम होगी। साथ ही नगर निकायों, दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली पुलिस सहित अन्य नियामक प्राधिकरण की सुविधा एक मंच पर मिलेगी। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार, दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, एमसीडी के आयुक्त अश्विनी कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें