फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोप में लाइब्रेरियन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के लाइब्रेरियन को नाबालिग नौकरानी के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि पिछले 15 दिनों से लाइब्रेरियन यौन शोषण कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-62 स्थित विनायक अपार्टमेंट निवासी आनंद प्रकाश यादव (43) दिल्ली स्थित लेडी श्री राम कॉलेज में लाइब्रेरियन है। 15 दिन पूर्व आनंद प्रकाश यादव ने एक प्लेसमेंट एजेंसी से पश्चिम बंगाल निवासी रीना (15) (परिवर्तित नाम) को घर में नौकरानी रखा था।

न्यू ईयर पार्टी का जश्न मनाने एक जनवरी को आनंद प्रकाश घर वालों के साथ कनॉट प्लेस गया था। उनके साथ रीना भी गई थी। कनॉट प्लेस में रीना उनके घर वालों के पीछे हाथ में ढेर सारा सामान लिए खड़ी थी। बच्चों की प्रगति के लिए काम करने वाले एक एनजीओ के कर्मचारियों की नजर रीना पर पड़ी। उसके नाबालिग होने के शक पर कर्मचारियों ने जब उनसे रीना के बारे में पूछा तो उन्होंने बता दिया कि वह घरेलू कामकाज करती है।
विज्ञापन


उम्र के बारे में रीना ने बता दिया कि वह 14 वर्ष की है। इतने में एक कर्मचारी ने कनॉट प्लेस थाने में सूचना दे दी और मौके पर पुलिस पहुंच गई और सब को थाने ले आई। पुलिस और एनजीओ कर्मियों के सहयोगपूर्ण रवैये के बाद रीना के हौसले थोड़े बुलंद हुए और वह रोने लगी।

जब उससे रोने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि जब भी घर में कोई नहीं रहता था तो आनंद प्रकाश उसका यौन शोषण करता था। कनॉट प्लेस पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को नोएडा के सेक्टर-58 में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें