हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने रविवार को एमएसएक्स मॉल ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन करके पीके फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रधान चैनपाल सिंह भाटी ने कहा कि फिल्म में देवी-देवताओं को अशोभनीय रूप से दर्शाया गया है। इससे एक विशेष वर्ग के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
जिला संयोजक योगराज सिंह ने कहा कि यूपी सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करके समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
फिल्म पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि सरकार इस तरह की फिल्मों को बढ़ावा देकर हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत कर रही है।