फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बढ़ती गर्मी पर एलजी सख्त, कहा-एक हफ्ते में जमीन पर दिखना चाहिए असर

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु-पक्षियों के लिए भी इंतजाम के निर्देश, हर विभाग की होगी निगरानी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और साफ निर्देश दिए गए कि हीट एक्शन प्लान को एक हफ्ते के भीतर प्रभावी तरीके से जमीन पर लागू किया जाए।



जिला मजिस्ट्रेट की पूरी जिम्मेदारी
उपराज्यपाल ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट इस पूरे अभियान में अहम भूमिका निभाएं और अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वय के साथ काम करें। सार्वजनिक स्थानों पर गर्मी से राहत देने के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




सभी विभाग मिलकर करेंगे काम
बैठक में यह भी तय किया गया कि हीटवेव से निपटने के लिए सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल के साथ काम करेंगे। पानी, छाया, प्राथमिक चिकित्सा और जागरूकता जैसे उपायों को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।



पशु-पक्षियों के लिए भी विशेष इंतजाम
उपराज्यपाल ने सिर्फ लोगों ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में इनके लिए पानी और राहत की व्यवस्था करना भी जरूरी है।
विज्ञापन




अधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने की चेतावनी

साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाएं। सरकार इस पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी करेगी, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें