फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले पर बोले एलजी- मैं पहले भी यही कहता था.. वक्त आने पर बता देंगे तुझे आसमां

Fri, 05 Aug 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपराज्यपाल नजीब जंग ने संवाददाता सम्मेलन में साफ किया कि जो विधेयक केंद्र सरकार में रुके हुए हैं, उनकी पूर्व अनुमति केंद्र व संबंधित मंत्रालयों से ली जाती तो शायद ये दिक्कत न आती। 
विज्ञापन


जिन विधेयक में वित्तीय पहलू होता है या केंद्र से कानूनी विरोधाभास होता है तो पहले विधेयक भेजना होता है, यही वजह है कि विधेयक भेजे गए। अभी केंद्र उनका परीक्षण कर रहा है। 

अभी विधायक, मंत्री, विस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष के वेतन से जुड़े पांच विधेयक वापस आए हैं, उसमें सुधार के लिए दिल्ली सरकार को भेजा है तीन रिमाइंडर भी दिया है।
विज्ञापन


नजीब जंग ने कहा कि अधिकार को लेकर एक साल बहस चली है। अब फैसला आया है तो सब कुछ पता होना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में विस के बावजूद केंद्र शासित राज्य होने और उपराज्यपाल की शक्ति को लेकर बालकृष्ण समिति का जिक्र किया। 

'दो सौ की पोस्टिंग की फाइल आई तो तीन-चार को रोका'

नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल से विधेयक की मंजूरी लेने का मतलब है कि केंद्र से भी मंजूरी। विधेयक विस में पास किए गए, लेकिन उसकी मंजूरी नहीं ली गई। अब केंद्र को हमने भेजा है, बातचीत चलती रहती है। केंद्र सरकार बिल परीक्षण कर रही है। हमसे राय मांगी जाती है तो देते हैं।

दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के सवाल पर उपराज्यपाल ने कहा एक 1994 का आदेश है कि उपराज्यपाल के पास आयुक्त व सचिव के स्थानांतरण की फाइल आएगी। इन्होंने विवाद होने पर सभी की फाइल भेजनी शुरू कर दी। डेढ़- दो सौ की पोस्टिंग की फाइल आई हमने तीन-चार को रोका, इसमें हमारी गलती है तो बताएं।

उपराज्यपाल से जब पूछा गया कि सब कुछ संविधान के हिसाब से करने पर भी इतनी आलोचना और केंद्र के साथ मिलकर काम करने का आरोप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेता लगाते हैं तो तकलीफ नहीं होती? इस पर उन्होंने कहा, यहां उपराज्यपाल के तौर पर काम करता हूं। 
विज्ञापन

चुनी गई सरकार का क्या मतलब?

एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला
जब मैं घर जाता हं तो नजीब जंग पैदा हो जाता हैं। मेरे डीएनए में कुछ ऐसा है कि मुझे ऐसी बातों का कुछ फर्क नहीं पड़ता है। हमारी तरफ से हमेशा हाथ बढ़ा रहता है, हमने कभी अपशब्द नहीं कहा। जिनका दिल साफ होता है, उन्हें स्पष्टीकरण की भी जरूरत नहीं होती। जो सही काम है वो होगा।

थाने का निरीक्षण नहीं करता
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई नहीं होती बल्कि राजनीति से प्रेरित मामलों पर जल्द कार्रवाई होती है? इस सवाल पर जंग ने कहा, मैं किसी थाने का सीधे निरीक्षण नहीं करता। इसका जवाब मुकेश मीणा से मिलेगा। उनसे मिलिए।

चुनी गई सरकार का क्या मतलब?
उपराज्यपाल से जब पूछा कि जब बिना पूछे चुनी गई सरकार कुछ कर नहीं कसती तो फिर चुनी गई सरकार का क्या मतलब है? इस पर नजीब जंग ने कहा अभी दिल्ली की जो स्थिति है वो सब संविधान में लिखा है जब दिल्ली पूर्ण राज्य बन जाएगी तो अलग स्थिति होगी।

कोट
'मैं पहले भी यही कहता था, वक्त आने पर बता देंगे तुझे आसमां, हम अभी से क्या बताएं कि क्या हमारे दिल में है।' - नजीब जंग, उपराज्यपाल, दिल्ली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें