भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के वर्तमार राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की।
सूत्रों के मुताबिक सतीश उपाध्याय ने एलजी से आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे की ओर से लगाए गए पोस्टर मामले पर चर्चा की। जानकारी के मुताबिक भाजपा, आप को अभी इस मुद्दे पर और घेरना चाहती है।
दरअसल, भाजपा आने वाले दिनों में दिल्ली में चुनाव होने के स्थिति में पोस्टर मामले को चुनावी मुद्दे की तरह देख रही है।