फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मिशन को पूरा करने में जुटे उपराज्यपाल

Fri, 07 Nov 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को लेकर दिल्ली में हो रही किरकिरी पर उपराज्यपाल नजीब जंग ने अधिकारियों को टाइट किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को समीक्षा बैठक ली जिसमें उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कहा है कि जिम्मेदारी खुद लेनी होगी, तभी अभियान ठीक से चलेगा। क्योंकि दिल्ली में विस भंग हो गई है।

उपराज्यपाल नजीब जंग ने मुख्य सचिव डीएम स्पोलिया व सभी विभाग और स्थानीय निकाय अधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत अभिया की समीक्षा की। शहरी विकास सचिव ने शपथ दिलाए जाने से विशेष निरीक्षण और आगामी दो महीने की योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली एमसीडी के अधिकारियों ने बताया कि 200 मीट्रिक टन बढ़ोत्तरी हुई है और अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है। होर्डिंग हटाने के अलावा 140 के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

ढलावों की सफाई सप्ताह में दो बार की जा रही है और शून्य कचरा घंटा मनाया जा रहा है। उस समय किसी ढलाव में कूड़ा नहीं मिलता। लोक निर्माण विभाग अगले दो महीनों में इस अभियान को फलाईओवर के नीचे, इंटरचेंज तथा आईलैंड आदि में भी शुरू करेगा।

शिक्षा सचिव ने बताया है कि स्कूलों की 28 सुरक्षा मानको पर ग्रेडिंग की जा रही है जबकि 288 स्कूलों में शौचालय बनाने की योजना है। इस पर उपराज्यपाल ने कहा है कि स्कूलों का रेगुलर निरीक्षण करें। कई बीमारियों बच्चों को इससे होती हैं। जलबोर्ड केसीईओ ने बताया कि अगले दो महीने में अवजलशोधन संयंत्रों को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया है कि स्वच्छ भारत अभियान में काम चल रहा है। इसमें 155 शौचालयों का चिन्हित किया गया जिसमें सफाई की जरूरत है। 27 ऐसे स्टेशन छांटे गए हैं जहां शौचालयों के मरम्मत की जरूरत है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया है कि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर 19 हजार वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें