फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार: एलजी ने इंजीनियरों के खिलाफ एसीबी को अभियोजन की दी मंजूरी, ये है पूरा मामला

Mon, 28 Oct 2024 06:21 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सरकारी अस्पतालों में निर्माण कार्य से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में लोक निर्माण विभाग के पांच इंजीनियरों के खिलाफ जांच के लिए एलजी ने एसीबी को अभियोजन की मंजूरी दी। अस्पतालों से संबंधित कार्यों से जुड़े घोटाले से सरकारी खजाने को 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
वीके सक्सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकारी अस्पतालों में निर्माण कार्य से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में लोक निर्माण विभाग के पांच इंजीनियरों के खिलाफ जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को अभियोजन की मंजूरी दे दी है। राज निवास के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


आरोपियों में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इलेक्ट्रिकल डिवीजन के दो सहायक इंजीनियर, तीन जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा, 'इस साल छह मई को दर्ज की गई एफआईआर से संबंधित इंजीनियरों के खिलाफ जांच की मंजूरी दे दी गई है। अनुमान है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों से संबंधित कार्यों से जुड़े घोटाले से सरकारी खजाने को 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।'

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी इंजीनियरों ने दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों लोक नायक, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस, जीबी पंत और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में आकस्मिक काम की आड़ में अपने पसंदीदा कंपनियों को टेंडर देने में मदद की। अधिकारियों ने दावा किया कि अब तक की गई जांच में यह पाया गया है कि आरोपी इंजीनियरों ने 'जाली बिलों' का उपयोग करके उनके लिए भुगतान को मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें