दिल्ली के 449 प्राइवेट स्कूल को टेकओवर करने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को एलजी की मंजूरी मिलने के साथ ही अभिभावकों के लिए काफी राहत भरी खबर आई है।
क्योंकि इसका मतलब यह हुआ कि अब दिल्ली सरकार इन स्कूलों को टेकओवर करने की सभी कानूनी पेंच दूर कर चुकी है। इसके साथ ही स्कूलों के पास अब केवल दो ही विकल्प बचे हैं। या तो वे बढ़ाई गई फीस लौटाएं या फिर सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाएं।
शिक्षा मंत्रालय में सलाहकार आतिशी मर्लिना ने जानकारी दी कि'स्कूलों को टेकओवर करने के प्रस्ताव को एलजी ने मंजूरी दे दी है। अब हम मंगलवार से इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 14 दिन के अंदर मनमानी बढ़ाई फीस लौटाने को कहेंगे जो ना होने पर हम टेकओवर के लिए आगे बढ़ेंगे। हालांकि अच्छी बात ये है कि जब से स्कूलों ने देखा कि दिल्ली सरकार सख्त है और टेकओवर भी कर सकती है तब से अभी तक 449 में से 17 स्कूल मनमानी बढ़ाई फीस कोर्ट में जमा करवा चुके हैं।'