फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की जहरीली हवा को लेकर चिंतित हुए लियोनार्डो डिकैप्रियो, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

Wed, 20 Nov 2019 12:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
leonardo di caprio - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली का प्रदूषण इस समय पूरी दुनिया में चिंता का विषय बना हुआ है। प्रदूषण पर संसद से लेकर सड़क तक हर जगह हल्ला मचा हुआ है और राजनेता इस पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच हॉलीवुड से भी दिल्ली के प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर की गई है। ऑस्कर विजेता हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने दिल्ली की खराब हवा पर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि सोमवार रात को दिल्ली में प्रदूषण अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पीएमओ ने किया विशेष पैनल का गठन

2 of 6
pollution in delhi ncr - फोटो : लियोनार्डो के इंस्टाग्राम से
इंस्टाग्राम पर लियोनार्डो के 38 मिलियन फॉलोअर हैं। लियोनार्डो दुनियाभर में प्रदूषण की खतरनाक स्थिति पर सोशल मीडिया पर समय-समय पर पोस्ट डालते रहते हैं। उन्होंने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर चेन्नई में पानी की समस्या पर भी चिंता जाहिर की थी। हॉलीवुड स्टार ने अपने पोस्ट पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारत में 1.5 मिलियन लोगों की मौत का कारण प्रदूषण को बताया है। उन्होंने लिखा है कि नई दिल्ली में पिछले दिनों बढ़ते प्रदूषण पर तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर 1500 से ज्यादा लोग इंडिया गेट पर एकत्र हुए। 
विज्ञापन

दिल्ली का हाल

3 of 6
pollution in delhi ncr - फोटो : लियोनार्डो के इंस्टाग्राम से
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में हर साल वायु प्रदूषण से लगभग 1.5 मिलियन लोगों की मौत हो रही है। इन आंकड़ों के अनुसार वायु प्रदूषण, भारत में लोगों की मौत का पांचवां सबसे बड़ा कारण है। इस प्रदर्शन में सभी उम्र के लोग शामिल हुए, जो भारतीय नागरिकों के हित के लिए कार्रवाई करवाने में सफल रहे। लियोनार्डो ने इस प्रदर्शन की छह तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इसमें से एक तस्वीर में बच्चा होर्डिंग लेकर खड़ा है, जिस पर लिखा है कि मुझे सुरक्षित भविष्य चाहिए। 

4 of 6
pollution in delhi ncr - फोटो : लियोनार्डो के इंस्टाग्राम से
लियोनार्डो ने लिखा है, पीएमओ ने प्रदर्शन के कुछ ही घंटों के भीतर इस मामले में एक विशेष पैनल का गठन किया। पैनल दो सप्ताह के भीतर इस मुद्दे पर रिपोर्ट पेश करेगा। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और संबंधित राज्य सरकारों से एक सप्ताह के भीतर दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में पराली जलाने के मुद्दे पर कड़े कदम उठाने को कहा है। केंद्र ने स्वीकार किया कि ग्रीन फंड का उपयोग विषाक्त वायु प्रदूषण से निपटने के लिए किया जाएगा। ⁣प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि मंत्रालय को तत्काल उपकरण वितरित करने के लिए कहा, ताकि फसल जलाना अब आवश्यक न हो।⁣ 
विज्ञापन

5 of 6
pollution in delhi ncr - फोटो : लियोनार्डो के इंस्टाग्राम से
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चली हवाएं मंगलवार को कमजोर पड़ गई। हवा की दिशा भी पंजाब और हरियाणा की ओर से है। इससे दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा भी बढ़ गया है। सोमवार के 9 फीसद की तुलना में मंगलवार को इसका आंकड़ा 13 फीसद तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pollution in delhi ncr - फोटो : लियोनार्डो के इंस्टाग्राम से
चेन्नई में पानी की कमी पर जताई थी चिंता
लियो ने पोस्ट में लिखा था कि अब केवल बारिश ही चेन्नई को इन हालातों से बचा सकती है। एक कुआं पूरी तरह खाली है और एक शहर बिना पानी के है। 4 वॉटर रिजर्वायर सूख जाने के बाद भारत का शहर चेन्नई मुश्किल में है। लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद पानी मिल रहा है। 

जैसे-जैसे पानी का स्तर घट रहा है होटल और रेस्टॉरेन्ट्स अस्थायी रूप से बंद हो रहे हैं। सरकार पानी के विकल्प खोज रही है, लेकिन लोग अब भी बारिश के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें