फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणपुरी में मकान का लैंटर गिरने से एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के इंद्रलोक में बिल्डिंग गिरे चार दिन भी नहीं हुए कि दिल्ली के ही एक और इलाके से मकान का लैंटर गिरने की घटना घट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक मकान का लैंटर गिरने से एक युवक मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस वक्त लैंटर गिरा उस वक्त पीड़ित शख्स वहीं मौजूद था जिसके चलते वह मलबे के नीचे दब गया जिससे उसे गंभीर चोटें आ गईं।

उक्त शख्स का इलाज अस्पताल में चल रहा है। लैंटर गिरने का कारण अभी पता नहीं चल सका है और न ही ये पता लग पाया है कि घायल व्यक्ति वहां क्या कर रहा था।
विज्ञापन

इंद्रलोक मामले में ठेकेदार हो सकता है ग‌िरफ्तार

दिल्ली के इंद्रलोक में बीते शनिवार को एक बिल्डिंग के गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

उस मामले में रविवार को बिल्डिंग के मालिक को तो दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था पर सूत्रों के अनुसार फरार चल रहे ठेकेदार की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि सोमवार को तुलसीनगर की उस बिल्डिंग को बनाने वाले ठेकेदार व अन्य दोष‌ियों की खोज में जगह-जगह छापे मारी कर रही है और उम्मीद है ‌क‌ि सभी आरोपी सोमवार को ग‌िरफ्तार कर ‌लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें