दिल्ली पुलिस ने वैन लूटने के मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग है, जबकि दूसरा वारदात से एक दिन पहले ही तिहाड़ से छूटकर आया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एक दिन पहले तिहाड़ जेल से निकले बदमाश ने नरेला इलाके में एक शख्स को चाकू मारने की धमकी देकर उससे वैन लूट ली। बदमाश ने अपने नाबालिग सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने बदमाश की पहचान कर ली और वारदात के छह घंटे बाद उसे नाबालिग साथी के साथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने वैन बरामद कर ली है। गिरफ्तार बदमाश पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नरेला निवासी किशन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आबकारी अधिनियम के मामले में वह 14 माह तिहाड़ जेल से बंद था। बुधवार को वह जेल से बाहर आया था। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि नरेला केंद्रीय विद्यालय के पास एक बदमाश ने चालक से मारपीट और उसे चाकू मारने की धमकी देकर उससे इको वैन लूट ली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।
टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें पुलिस को पता चला कि वारदात में किशन शामिल है। उसके बाद पुलिस ने उसपर निगरानी बढ़ाई और उसके ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद बदमाश को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। किशन ने बताया कि एक दिन पहले ही जेल से निकाला है। अगले दिन वह नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया की बदमाश किशन पर चोरी और शराब तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं।