फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति मैदान में एलईडी एक्सपो 2016 शुरू

Sat, 03 Dec 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलईडी एक्सपो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रगति मैैदान में शुक्रवार एलईडी एक्सपो 2016 शुरू हो गया। दो दिवसीय एक्सपो में भारत समेत दस देशों की 270 कंपनियां भाग ले रही है। एक्सपो में पहुंचे कारोबियों का कहना है कि नोटबंदी के चलते अब हवाला का पैसा चीन से आने वाले सामान में नहीं लगेगा।
विज्ञापन


इससे चीनी सामान बेशक महंगा होगा लेकिन भारतीय दुकानदारों को मुनाफा मिलेगा। एक्सपो में एलईडी चिप से लेकर एलईडी तकनीक को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी के इकनोमिक एडवाइजर डॉ. एके  त्रिपाठी ने कहा कि सीएफएल का ट्रेंड खत्म तो मार्केट में एलईडी इंडस्ट्री उभर रही है।

ऊर्जा बचत तकनीक का फायदा तो अच्छा है लेकिन एलईडी और सोलर लाइटिंग का मिलान पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर प्रोजेक्ट्स के लिये ज्यादा फायदेमंद होगा। ऑफ ग्रिड सोलर प्रोग्राम के हिस्से के रूप में भारत सोलर लाइटिंग में एलईडी को अनिवार्य बनाने पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


जेएक्स एसएमडी एलईडी लाइटिंग इंडिया एक्सपो में ऐसा पिक्सल लाया है, जोकि 256 कलर बदलता है। जबकि दो घंटे तक नए कलर देता है। एक्सपो आयोजक राज मानिक ने कहा कि धीरे-धीरे भारत में एलईडी चिप भी बन रही है, जोकि आने वाले वक्त में बड़ी क्रांति लाएगी।  

 कंप्यूटर या मोबाइल से एसी, लाइट व वाई-फाई को करें ऑन-ऑफ    
एक्सपो में फुलहम फर्स्ट डाली आईओटी लाइटिंग कंट्रोल सिस्टम नामक डिवाइस लेकर आया है, जोकि एक चिप से एसी, जनरेटर, सीसीटीवी, यूपीएस, लाइट व वाई-फाई आदि तक मैनेज कर सकता है। कंपनी के सीईओ सुधीर पाटिल ने बताया कि यह डिवाइस मोबाइल या कंप्यूटर पर काम करती है।

इस डिवाइस में सेंसर भी लगा हुआ है, जोकि स्क्रीन पर पूरा कंट्रोल व जानकारी देता है। इस सेंसर की मदद से लाइट अधिक या कम भी की जा सकती है। इसके अलावा यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो उसकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें