फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर बार-बार क्यों टूट जाती है पाइप लाइन?

Wed, 07 May 2014 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ से लेकर हाईवे के उस पार के क्षेत्र में बीस साल पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति की जाती है। जोन टू के इस क्षेत्र में हुडा की ओर से पाइप लाइन अपग्रेड की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


हाईवे के उस पार डीएलएफ से लेकर सेक्टर-56 तक पानी की पाइप लाइन 20 साल पुरानी है। आबादी बढ़ने के साथ-साथ दो ट्रीटमेंट प्लांट का पानी मिलने से दबाव बढ़ गया है।

इस कारण आए दिन ज्वाइंट पर लीक होता है और बाद में पानी के दबाव से पाइप फट जाता है। हुडा के एसडीओ आरएस कटारिया के अनुसार अभी इस क्षेत्र में पाइप लाइन अपग्रेड करने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली की केबल तीन पहले ब्लास्ट कर गई थी। इसके कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। हुडा की ओर से सोमवार की दोपहर तक उसे ठीक कर लिया गया है। इसके बाद पानी की आपूर्ति चालू कर दी गई है।

लीक पाइप लाइन ठीक
द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास पाइप लाइन का लीकेज सोमवार को ठीक हो गया है। हुडा के अनुसार पानी की आपूर्ति व्यवस्था ठीक हो गई। लाइन ठीक होने से माना जा रहा है कि डीएलएफ को मंगलवार से पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा।

जोन वन में पाइप लाइन का अपग्रेडेशन
हुडा की ओर से जोन वन में पानी की पाइप लाइन का अपग्रेडेशन चल रहा है। हुडा की ओर से 13 किमी लंबी लाइन के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये का टेंडर हुआ है। इसका 30 प्रतिशत काम हुआ है। पाइप न मिल पाने के कारण काम बंद पड़ा है। हुडा के एसडीओ रोशन लाल गर्ग का कहना है कि ठेकेदार के साथ-साथ विभाग की बैठक हो चुकी है। जल्द ही पाइप लाइन का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें